हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सलमान खान को देख क्यों शर्म से लाल हुए शेरा? कैमरे पर दिखा भाईजान और बॉडीगार्ड का मजाकिया अंदाज

Salman Khan Bodyguard Shera: सलमान खान एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. हाल ही में एक्टर को अपने बॉडीगार्ड के साथ अरबाज खान और शूरा खान की वेडिंग एनिवर्सरी में जाते देखा गया. इस दौरान सलमान खान शेरा के साथ मजाक-मस्ती करते दिखाई दिए.

विज्ञापन

Salman Khan Bodyguard Shera: सलमान खान हाल ही में अपने भाई अरबाज खान और शूरा खान की वेडिंग एनिवर्सरी की पार्टी में शामिल हुए. सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें वो अपने बॉडीगार्ड शेरा को मजाकिया अंदाज में छेड़ते नजर आ रहे हैं. भाईजान की इस हरकत को देखकर शेरा भी शर्माते नजर आ रहे हैं. दोनों की स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से सलमान खान और शेरा का ये वीडियो वायरल हो रहा है.

दरअसल सलमान खान अरबाज और शूरा की वेडिंग एनिवर्सरी पार्टी में शेरा के साथ अंदर जाते दिखाई दिए. इस दौरान सलमान खान पैप्स को शेरा का आउटफिट दिखाते नजर आए, जिससे सारी लाइमलाइट शेरा पर आ गई और शेरा शर्मा गए और भाईजान को देखकर हंसने लगे. सलमान खान और शेरा का ये क्यूट वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. बता दें शेरा सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं और वो सालों से भाईजान को प्रोटेक्ट करते आ रहे हैं. सलमान खान के साथ हमेशा शेरा को देखा जाता है. 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola