Bigg Boss 18: सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस 18 एक बार फिर से ‘वीकेंड का वार’ के करीब है। जी हां, इस हफ्ते फिर से शो में सलमान खान नजर आने वाले हैं। अब जाहिर है कि अगर शो में सलमान खान आएंगे, तो किसी ना किसी की पोल तो जरूर खुलेगी। हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान शो में दिग्विजय राठी की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। साथ ही ईशा और अविनाश की दोस्ती की भी शो में चर्चा होने वाली है।
दिग्विजय राठी की पर्सनल लाइफ के पन्ने पलटे
दरअसल, शो के हालिया प्रोमो में सलमान खान दिग्विजय से कहते हैं कि आपकी एक आदत है कि आप कोई भी चैप्टर खत्म नहीं करते हो। बाहर भी आपका ट्रैक रिकॉर्ड कुछ ऐसा ही है। इसके बाद सलमान खान कहते हैं कि दिग्विजय आपकी बाहर एक गर्लफ्रेंड हैं, तो दिग्विजय कहते हैं कि नहीं सर नहीं है। इसके आगे दिग्विजय अपनी सफाई में कहते हैं कि हमारी बातचीत बंद थी और कुछ इश्यूज थे। इसके आगे सलमान कहते हैं कि आपकी नजर में नहीं है, लेकिन उनकी नजर में है। अब ये प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
अविनाश और ईशा की दोस्ती
इतना ही नहीं बल्कि शो के दूसरे प्रोमो में सलमान अविनाश और ईशा की दोस्ती पर भी चर्चा करते हैं। सलमान खान, अविनाश से सीधे पूछते हैं कि अविनाश अब मैं आपसे सीधा वो सवाल करूंगा जो ईशा ने आपसे पूछा था और आप बहुत गुस्सा हो गए थे। सलमान ने आगे कहा कि मुझ पर तो नहीं होंगे ना, तो अविनाश कहते हैं कि नहीं, नहीं सर।
सलमान ने अविनाश से किया सवाल
इसके बाद सलमान कहते हैं कि ईशा ने आपसे पूछा था कि इस हफ्ते आपको क्या हो गया था? आप अचानक से बदल गए और गेम वाला हिसाब-किताब लेकर बैठ गए। कितने लोग सही हैं, विवियन आपने लिए सही है या नहीं, ईशा को समझाना मुश्किल होता जा रहा है। आप पहले रॉ चल रहे थे, इमोशंस सच्चे थे, ओवरबोर्ड जा रहे थे, वो कंट्रोल किया, लेकिन अब आप केलकुलेटिव लग रहे हो।
अविनाश ने दी सफाई
सलमान के इन सवालों का जवाब देते हुए अविनाश कहते हैं कि जब मैंने गेम के हिसाब से देखा तो मेरा बहुत क्लियर रहा है सर। मुझे सिर्फ एक-दो और तीन से ही मतलब रहा है और मुझे किसी से मतलब नहीं रहा। जब ये तीनों भी नहीं थे, तब भी मैं सिर्फ अकेला था और कोई स्ट्रेस नहीं था। मेरे लिए सिंपल है सर, मैं पहले हूं और अब सबसे बिगड़ गई है, तो वैसी बन भी नहीं पाएगी और ये सब जानते हैं।
यह भी पढ़ें- TV स्टार की करारी हार, 56 लाख फॉलोवर्स वाले Ajaz Khan को मिले महज 153 वोट
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines