Bollywood Unmarried Celebs: बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने अपनी शादी के सवाल तो लाखों बार सुने होंगे लेकिन कभी फैंस को खुश होने का मौका नहीं दिया। इनकी शादी का इंतजार करते-करते सिर्फ फैंस ही बुड्ढे नहीं हुए, बल्कि इन सेलेब्स की उम्र भी निकलती जा रही है। उन बॉलीवुड सेलेब्स की लिस्ट बेहद लम्बी है जिन्होंने बढ़ती उम्र के बावजूद खुद को शादी करने से रोका हुआ है। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं और इनके अनमैरिड रहने के फैसले के पीछे क्या कारण है?
Salman Khan
दबंग खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर की लिस्ट में शुमार हैं। 58 साल के होने के बाद भी सलमान ने शादी नहीं की। उनके अभी तक कुंवारे होने के वक्त-वक्त पर अलग-अलग कारण सामने आए हैं। एक बार तो सलमान और संगीता की शादी के कार्ड भी छप गए थे, लेकिन कथित तौर पर चीटिंग करते हुए पकड़े जाने पर उनकी शादी टूट गई थी। इसके बाद सलमान की लाइफ में ऐश्वर्या राय आईं और उनके साथ भी एक्टर का ब्रेकअप हो गया। फिर कैटरीना कैफ के साथ सलमान खान का सीरियस रिलेशनशिप भी रहा लेकिन शादी का मन होने के बावजूद वो मंडप तक नहीं पहुंच पाए।
Akshaye Khanna
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना 49 साल के हैं और वो भी शादी से बचते आए हैं। एक्टर से कई सालों पहले एक इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ से जुड़ा सीधा सवाल किया गया था। इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए सीधे-सीधे शादी न करने का फैसला सुना दिया था और साथ ही इसका कारण भी दिया था। अक्षय खन्ना ने रिवील किया था कि उन्हें ऐसा लगता है कि वो लम्बे समय तक एक रिश्ते में बंध कर नहीं रह सकते। साथ ही उन्हें बच्चे पसंद नहीं हैं और इसी वजह से उन्होंने ये तय कर लिया कि वो शादी नहीं करेंगे और अकेले ही जिंदगी जीना पसंद करेंगे।
Tabu
53 साल की हो चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू भी बिना हमसफर के ही जिंदगी का सफर तय कर रही हैं। उनके शादी न करने के पीछे का कारण बॉलीवुड के ‘सिंघम’ (Singham) यानी एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) हैं। ये हमारा नहीं बल्कि खुद तब्बू का कहना है। वो कई बार रिवील कर चुकी हैं कि अजय कॉलेज से उनके बेस्ट फ्रेंड हैं और जब भी कोई लड़का तब्बू के करीब आने की कोशिश करता था तो अजय उसे पीट डालते थे। ऐसे में कोई भी उनकी तरफ आंख उठाकर नहीं देखता था। इसके अलावा एक बार तब्बू ने ये भी कहा था कि उन्हें शादी के लिए अजय जैसा ही लड़का चाहिए था, जो उन्हें नहीं मिला।
Ekta Kapoor
डेली सोप क्वीन एकता कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने भले ही शादी नहीं की लेकिन वो एक बच्चे की मां जरूर हैं। वहीं, उनके शादी न करने के फैसले के पीछे क्या कारण था वो बताते हुए एकता ने रिवील किया था कि वो 22 की उम्र में दुल्हन बनना चाहती थीं। हालांकि, उनके सभी शादीशुदा दोस्त तलाक ले रहे थे। ये देखकर एकता डर गईं और उन्होंने अपना इरादा हमेशा के लिए बदल लिया।
यह भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू ने दी गुड न्यूज, पत्नी ने दी कैंसर को मात; कही ये इमोशनल बात
Tusshar Kapoor
एकता कपूर के भाई एक्टर तुषार कपूर भी शादी से खुद को दूर रखना पसंद करते हैं। वो भी अपनी बहन के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। उन्होंने भी बिना शादी किए सिंगल पैरेंट बनने का फैसला ले लिए और दुनिया को साफ-साफ कह दिया कि वो सिंगल और खुश हैं। अपने सिंगल रहने की वजह तुषार कपूर ने ये दी थी कि वो खुद को किसी के साथ नहीं बांटना चाहते। उनका घोड़ी चढ़ने का कोई प्लान नहीं है और न ही फ्यूचर में उनका इरादा बदलेगा।
संबंधित खबरें
नाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
48 mins agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
5 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
6 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
6 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
6 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
8 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
16 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
21 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines