Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने बीते दिन अपना 59वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। हर साल सलमान खान अपने फैंस को जन्मदिन के दिन खास तोहफा देते हैं। वो अपने घर की बालकनी में आकर फैंस से मुलाकात करते हैं और भाईजान के दर्शन करके उनके चाहने वालों का भी दिन बन जाता है। हालांकि, इस साल फैंस को सलमान के बर्थडे पर रौनक देखने को नहीं मिली और इस खास दिन पर भी सन्नाटा पसरा रहा और सलमान अपने फैंस को दर्शन देने भी नहीं आए।
सलमान ने बर्थडे पर फैंस को क्यों नहीं दिए दर्शन?
अब ये सवाल उठ रहा है कि आखिर सलमान ने सालों पुरानी ये रस्म क्यों तोड़ दी? उनका फैंस से न मिलने का क्या कारण हो सकता है? तो आपको बता दें, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर खड़े फैंस के लिए ये बर्थडे इसलिए सुना रहा, क्योंकि सलमान सिक्योरिटी कारणों की वजह से बालकनी में आकर उनसे मुलाकात नहीं कर पाए। एक्टर ने इस साल न तो पनवेल वाले फार्महाउस में पार्टी की और न ही अपने घर पर जश्न मनाया। इसका कारण ये भी हो सकता है कि हाल ही में उनके करीबी दोस्त और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी का कत्ल हुआ है। सलमान खान के घर और फार्महाउस की लगातार रेकी की जा रही थी।
जन्मदिन पर जामनगर क्यों गए सलमान खान?
इस चक्कर में एक्टर गैलेक्सी और पनवेल छोड़ अंबानीज के होमटाउन जामनगर पहुंच गए। लेकिन इससे पहले उन्होंने अपनी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर बर्थडे ईव मनाई थी। भांजी आयत के साथ कस्टमाइज केक को काटकर सलमान ने बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इसके बाद अपने बर्थडे के दिन ही सलमान मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट से चार्टेड फ्लाइट लेकर जामनगर रवाना हो गए। पूरी खान फैमिली जामनगर में है और उनके साथ भाईजान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर और कुछ करीबी दोस्त भी सलमान का बर्थडे मनाने जामनगर गए हैं।
यह भी पढ़ें: Hina Khan कैंसर के बीच मांग रहीं कौन-सी दुआ? एक्ट्रेस को सता रही एक ही चिंता
क्या है भाईजान का न्यू ईयर प्लान?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सलमान खान ने जामनगर में बर्थडे सेलिब्रेट करने का फैसला लिया है। सलमान के इस दिन को खास बनाने के लिए अंबानी परिवार ने जामनगर में ग्रैंड पार्टी भी होस्ट की। बर्थडे सेलिब्रेशन में जमकर पटाखे फोड़े गए। अब इंटरनेट पर इस पार्टी की झलकियां सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि सलमान और उनका परिवार न्यू ईयर तक जामनगर में ही रहने वाला है और यहीं से सभी नए साल का स्वागत करेंगे।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
2 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
14 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
18 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines