सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। आज सुबह से ही भाईजान के फैंस ‘सिकंदर’ के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। अब 3 मिनट 37 सेकंड के इस ट्रेलर के आने के बाद फिल्म को लेकर काफी कुछ क्लियर हो गया है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना की क्यूट लव स्टोरी जहां ट्रेलर की जान है, वहीं फिल्म के विलेन ने भी सबका ध्यान खींच लिया है। अब ‘सिकंदर’ का विलेन कौन है? ये भी रिवील हो गया है।
‘सिकंदर’ का विलेन हुआ रिवील
‘सिकंदर’ में एक्टर सत्यराज विलेन बने हुए नजर आ रहे हैं। ‘बाहुबली’ के बाद अब वो ‘सिकंदर’ की जान के पीछे हाथ धोकर पड़ने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर में ‘बाहुबली’ के कटप्पा को एक अलग अंदाज में देखा जा सकता है। वो सलमान खान पर सामने से जबरदस्त फायरिंग कर रहे हैं। वो एक पावरफुल किरदार में हैं और ट्रेलर में उन्हें ये भी कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘मैं उन तीनों को काटकर रख दूंगा।’
कटप्पा बनेगा सिकंदर के लिए मुसीबत
ये सुनकर ही लग रहा है कि सत्यराज विलेन बनकर ‘सिकंदर’ की जिंदगी में तूफान लाने वाले हैं। इसके अलावा उन्हें ट्रेलर में किसी को बेहरहमी से मारते हुए भी देखा जा सकता है। एक शख्स का रस्सी से गला घोंटते हुए विलेन फिल्म में वाकई खौफनाक लग रहा है। हालांकि, फायरिंग वाले सीन को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि कटप्पा ने भले ही बाहुबली को मार दिया था, लेकिन यहां वो सिकंदर का बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें: हिना खान ने अवॉर्ड मिलने पर ‘ग्रह लक्ष्मी’ के प्रोड्यूसर से क्यों मांगी माफी? सोशल मीडिया पर रिवील हुई वजह
सिकंदर के सामने विलेन दिखा फीका
सिकंदर फिल्म में विलेन पर भारी नजर आ रहा है। खैर ऐसा तो हो नहीं सकता कि विलेन कुछ भी ना करे। अब ट्रेलर में भले ही विलेन के रोल में सत्यराज फीके लग रहे हैं, लेकिन जब फिल्म रिलीज होगी तब पता चलेगा कि विलेन में कितना दम है। फिलहाल फैंस इस ट्रेलर को एन्जॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड कर रहा है।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines