हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Sikandar Teaser यूट्यूब पर नंबर वन ट्रेंड, पर बना नहीं रिकॉर्ड, क्या रश्मिका बनाएगी सलमान को असली 'सिकंदर'?

Sikandar Teaser Performance: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज तो हो गया, लेकिन उस हिसाब से परफॉर्मेंस नहीं कर पाया, जैसी उम्मीद की गई थी। हालांकि, ये टीजर यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा था।

विज्ञापन
Sikandar

Sikandar Teaser Performance: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर बज तो बन रहा है, लेकिन फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद ऐसा लग रहा है कि शायद सलमान खान के मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए सुनने में आ रहा है क्योंकि फिल्म के टीजर से जितनी उम्मीदें थी उस तरह से टीजर ने परफॉर्म नहीं किया है।

क्या रश्मिका बनाएगी सलमान को असली ‘सिकंदर’?

ऐसे में कुछ लोगों का कहना है कि क्या ये सलमान खान के लिए कोई चेतावनी है या फिर खतरे की घंटी? हालांकि, फिल्म में रश्मिका मंदाना हैं, तो ये भी सुनने में आ रहा है कि ये फिल्म सुपरहिट जा सकती है, क्योंकि एक्ट्रेस जिन बॉलीवुड स्टार्स के साथ नजर आई हैं, वो फिल्म ब्लॉकबस्टर निकली है। फिर चाहे वो हालिया रिलीज ‘छावा’ हो या फिर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’।

फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर

दरअसल, सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के टीजर को लेकर बड़ा बज बना हुआ था। फिल्म का टीजर बीते दिन यानी 27 फरवरी को रिलीज किया गया। हालांकि, फिल्म का टीजर अपने टाइम से थोड़ा लेट रिलीज किया गया। फिल्म के टीजर को लेकर जिस तरह की एक्साइटमेंट देखी जा रही थी उसके हिसाब से इसको व्यूज नहीं मिले हैं और ये सिर्फ 24 घंटे में 28 मिलियन व्यूज ही हासिल कर पाया।

विज्ञापन

Sikandar

यूट्यूब पर नंबर वन ट्रेंड कर रहा था टीजर

ऐसा नहीं है कि लोग फिल्म के टीजर को लेकर एक्साइटेड नहीं थे बल्कि ‘सिकंदर’ का टीजर यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा था, लेकिन बावजूद इसके इसकी परफॉर्मेंस वैसी नहीं थी, जैसी उम्मीद की गई थी। हालांकि, लोगों ने टीजर की तारीफ की है। इसके अलावा ये भी बात है कि फिल्म के अनाउंसमेंट टीजर ने 24 घंटे में 41.6 मिलियन व्यूज हासिल किए थे और इस हिसाब से फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर पहले नंबर पर था, लेकिन फिल्म का टीजर चौथे नंबर पर आया है।

विज्ञापन

ईद पर रिलीज होगी फिल्म

‘सिकंदर’ के टीजर का उम्मीद के हिसाब से परफॉर्म ना करना किस ओर संकेत कर रहा है ये अभी कहना मुश्किल है, लेकिन मेकर्स को अभी से अलर्ट होना पड़ेगा। हालांकि, अभी फिल्म का ट्रेलर भी आना बाकी है, तो ये भी देखने वाली बात होगी कि फिल्म का ट्रेलर किस तरह से परफॉर्म करता है। बता दें कि सलमान खान की ये फिल्म ईद के खास मौके पर रिलीज की जा रही है। फिल्म को 28 मार्च 2025 को रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Raj Thackeray की हो चुकी थी शादी, फिर भी Sonali Bendre से करते थे बेपनाद मोहब्बत, फिर क्यों अधूरी रह गई ये लव-स्टोरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola