Sikandar Advance Booking Update: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आखिरी बार साल 2023 में ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे। अब उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस बीच खबर है कि मेकर्स ने सलमान खान की फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए मास्टर स्ट्रोक खेला है। इसके मुताबिक रिलीज से कई दिन पहले ही ‘सिकंदर’ की इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि ऐसा मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए किया है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक किसी भी तरह की अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग शुरू
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एआर मुरुगादॉस के डायरेक्शन में बनी एक्शन फिल्म ‘सिकंदर’ की इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। मेकर्स की तरफ से भले ही इस बात की पुष्टि नहीं की गई है और न ‘सिकंदर’ की रिलीज डेट बताई गई है लेकिन कई रिपोर्ट्स ने इसकी पुष्टि की है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सलमान खान की ‘सिकंदर’ 30 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav से Munawar तक, Jio Hotstar पर 9 इन्फ्लुएंसर्स का धमाका
हाल ही में रिलीज किया था पोस्टर
दरअसल, इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग में ‘सिकंदर’ की रिलीज डेट 30 मार्च दर्शायी जा रही है। अभी तक माना जा रहा था कि ये फिल्म ईद पर रिलीज होगी लेकिन एडवांस बुकिंग की डेट से कन्फ्यूजन बढ़ गया है। इस बीच डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए एक पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर में सलमान खान एक्शन लुक में नजर आए थे।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सलमान खान की ‘सिकंदर’ सामान्य शुक्रवार को रिलीज होने की बजाए रविवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। इस बीच यह चर्चा भी है कि सलमान खान की ‘सिकंदर’ का ट्रेलर कुछ दिनों में जारी किया जा सकता है। इसके बाद कंफर्म हो पाएगा कि फिल्म की रिलीज डेट क्या होगी?
एआर मुरुगादॉस की चौथी हिंदी फिल्म सिकंदर
गौरतलब है कि एआर मुरुगादॉस करीब 9 साल के बाद हिंदी फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ वापसी कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले आमिर खान की ‘गजनी’ (2008), अक्षय कुमार की ‘हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ (2014) और ‘अकीरा’ (2016) को डायरेक्ट किया था। अब उनकी फिल्म ‘सिकंदर’ से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
55 mins agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 hr agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines