सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर बज तो खूब बना लेकिन फिल्म उस हिसाब से कमाई करने में नाकामयाब रही। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि, इस बीच अब कुछ और ही सुनने में आ रहा है। ‘सिकंदर’ की गिरती कमाई के बीच बातें हो रही हैं कि सलमान राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। इस चर्चा के बाद ऐसा लग रहा है कि फिल्म ‘सिकंदर’ के ट्रेलर में ही तो सलमान खान ने इसका हिंट नहीं दिया था। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
क्या राजनीति में शामिल हो रहे सलमान?
दरअसल, सुनने में आ रहा है कि हाल के दिनों में सलमान ने कुछ सियासी नेताओं से बात की है। इतना ही नहीं बल्कि वो राजनीति में सलमान के लिए जगह भी टटोल रहे हैं। इस बारे में सलमान खान या फिर उनकी टीम की ओर से तो कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है, लेकिन फिल्म ‘सिकंदर’ का एक डायलॉग जरूर इसका हिंट दे रहा है।
‘सिकंदर’ के ट्रेलर में डायलॉग से मिला हिंट
सलमान खान ने फिल्म ‘सिकंदर’ के ट्रेलर में ही इस डायलॉग को बोला था। फिल्म में ट्रेलर में सलमान खान ने कहा था कि इतनी पॉपुलैरिटी तो है, पीएम, सीएम का पता नहीं, एमएलए, एमपी तो बन ही जाऊंगा। अब सलमान खान के इस डायलॉग से लोगों ने भी कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि कहीं सलमान ने इस डायलॉग के जरिए कोई हिंट तो नहीं दिया। हालांकि, सच्चाई क्या है ये तो खुद भाईजान ही जानते हैं।
फ्लॉप होती नजर आ रही ‘सिकंदर’
साथ ही आने वाले वक्त के साथ ही ये साफ हो पाएगा कि सलमान खान राजनीति में कदम रख रहे हैं या नहीं। वहीं, अगर सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसे कमाई करने में नाकाम रही है, जैसी उम्मीद की गई थी। फिल्म की कमाई को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म से भी सलमान को निराशा ही मिलेगी। साथ ही ये भी देखना होगा कि फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी?
यह भी पढ़ें- एनुअल फंक्शन में दे रही थीं परफॉर्मेंस, मिला फिल्म में डांस का ऑफर, 3 मिनट के लिए मिली इतनी फीस
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
17 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 hr agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
6 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines