Bigg Boss Season 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ को लेकर एक नहीं बल्कि 2 गुड न्यूज सामने आ रही हैं। अब बिग बॉस लवर्स खुशी से झूम उठेंगे। इस बार नया सीजन बेहद एक्साइटिंग होने वाला है और इसके पीछे 2 खास कारण सामने आ रहे हैं। अभी तक तो फैंस डरे हुए थे कि शायद इस साल बिग बॉस का नया सीजन नहीं आ पाएगा। मेकर्स भी इस शो के लिए नए चैनल और नए प्रोड्यूसर्स की तलाश में जुटे हुए थे।
‘बिग बॉस’ के फॉर्मेट में हुआ बड़ा बदलाव
वहीं, अब इतनी टेंशन के बाद सलमान खान के शो को लेकर फाइनली कोई अच्छी खबर सामने आई है। इतनी जद्दोजहद के बाद अब बिग बॉस के मेकर्स एक ट्विस्ट लेकर आए हैं, जो काफी दिलचस्प है। इस टाइम बिग बॉस पहले से ज्यादा रोमांचक होने वाला है। इसका सबसे पहला कारण तो यही है कि इस बार बिग बॉस आम सीजन की तरह नहीं होगा। हर बार शो 3 महीने के लिए आता है। हालांकि, इस बार ‘बिग बॉस 19’ करीब 5.5 महीने तक चलने वाला है।
कौन होगा ‘बिग बॉस सीजन 19’ का होस्ट?
इस बार 3 महीने के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है और ये हिस्ट्री का पहला सीजन होगा, जो इतने लम्बे समय तक चलेगा। इसके अलावा ये जानकारी भी सामने आ रही है कि ‘बिग बॉस’ का अपकमिंग सीजन सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। यानी इस बार फैंस को इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि शो का होस्ट कौन होगा? सलमान हामी भरेंगे या नहीं?
यह भी पढ़ें: Entertainment LIVE: Prabhas की ‘स्प्रिट’ में Rashmika Mandanna की होगी एंट्री? दीपिका पादुकोण हो चुकीं बाहर!
कब से ऑन एयर होगा ‘बिग बॉस 19’?
दूसरी अच्छी खबर ये है कि सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ का प्रीमियर 30 जुलाई 2025 को होने वाला है। वैसे अक्सर ये शो सितंबर के आखिर या अक्टूबर की शुरुआत में शुरू होता है। ऐसे में इस बार ये सीजन कुछ महीने पहले ही टीवी पर दस्तक दे देगा। बताया जा रहा है कि बिग बॉस इस बार 30 जुलाई से जनवरी 2026 तक चलने वाला है और सलमान इसका प्रोमो जून के एंड तक शूट कर सकते हैं। इसके अलावा ये भी राहत की बात है कि एंडेमोल शाइन इंडिया ही बिग बॉस प्रोड्यूस करने वाला है।
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
2 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
9 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
11 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
11 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
12 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
14 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
16 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
18 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines