Bigg Boss फैंस के लिए डबल धमाका, 19वें सीजन में होंगे 2 बड़े बदलाव

Bigg Boss Season 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ को लेकर 2 खास अपडेट सामने आए हैं। इस बार शो पहले से अलग होगा। नए सीजन में 2 खास बदलाव किए गए हैं।

Bigg Boss 19 Salman Khan

'बिग बॉस सीजन 19' जल्द होगा शुरू।

विज्ञापन

Bigg Boss Season 19: ‘बिग बॉस सीजन 19’ को लेकर एक नहीं बल्कि 2 गुड न्यूज सामने आ रही हैं। अब बिग बॉस लवर्स खुशी से झूम उठेंगे। इस बार नया सीजन बेहद एक्साइटिंग होने वाला है और इसके पीछे 2 खास कारण सामने आ रहे हैं। अभी तक तो फैंस डरे हुए थे कि शायद इस साल बिग बॉस का नया सीजन नहीं आ पाएगा। मेकर्स भी इस शो के लिए नए चैनल और नए प्रोड्यूसर्स की तलाश में जुटे हुए थे।

‘बिग बॉस’ के फॉर्मेट में हुआ बड़ा बदलाव

वहीं, अब इतनी टेंशन के बाद सलमान खान के शो को लेकर फाइनली कोई अच्छी खबर सामने आई है। इतनी जद्दोजहद के बाद अब बिग बॉस के मेकर्स एक ट्विस्ट लेकर आए हैं, जो काफी दिलचस्प है। इस टाइम बिग बॉस पहले से ज्यादा रोमांचक होने वाला है। इसका सबसे पहला कारण तो यही है कि इस बार बिग बॉस आम सीजन की तरह नहीं होगा। हर बार शो 3 महीने के लिए आता है। हालांकि, इस बार ‘बिग बॉस 19’ करीब 5.5 महीने तक चलने वाला है।

विज्ञापन

कौन होगा ‘बिग बॉस सीजन 19’ का होस्ट?

इस बार 3 महीने के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है और ये हिस्ट्री का पहला सीजन होगा, जो इतने लम्बे समय तक चलेगा। इसके अलावा ये जानकारी भी सामने आ रही है कि ‘बिग बॉस’ का अपकमिंग सीजन सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। यानी इस बार फैंस को इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि शो का होस्ट कौन होगा? सलमान हामी भरेंगे या नहीं?

विज्ञापन

कब से ऑन एयर होगा ‘बिग बॉस 19’?

दूसरी अच्छी खबर ये है कि सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ का प्रीमियर 30 जुलाई 2025 को होने वाला है। वैसे अक्सर ये शो सितंबर के आखिर या अक्टूबर की शुरुआत में शुरू होता है। ऐसे में इस बार ये सीजन कुछ महीने पहले ही टीवी पर दस्तक दे देगा। बताया जा रहा है कि बिग बॉस इस बार 30 जुलाई से जनवरी 2026 तक चलने वाला है और सलमान इसका प्रोमो जून के एंड तक शूट कर सकते हैं। इसके अलावा ये भी राहत की बात है कि एंडेमोल शाइन इंडिया ही बिग बॉस प्रोड्यूस करने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ