Bigg Boss OTT 3 Postponed: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के फैंस को एक बड़ा झटका लगने वाला है। फैंस काफी दिनों से इंतजार में बैठे हैं कि कब सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) ओटीटी पर तीसरे सीजन के साथ लौटेगा। लेकिन अब लगता है फैंस को ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3‘ (Bigg Boss OTT 3) के लिए अभी और इंतजार करना होगा और ये इंतजार काफी लम्बा हो सकता है। दरअसल, अब खबर आई है कि सलमान खान का ये शो अब कैंसिल हो गया है।
क्या कैंसिल हुआ ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’?
यानी इस साल ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ नहीं आएगा। ये खबर इस वक्त हर तरफ सबका ध्यान खींच रही है। कुछ दिन पहले तो इस शो में शामिल हो सकते सेलिब्रिटीज की लिस्ट सामने आ रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) भी इस शो में शामिल होंगी और अपनी दूसरी शादी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे करेंगी। इतना ही नहीं इस शो में हो सकते और भी कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे थे। लेकिन अब अचानक ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स ने इस बार ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को न लाने का फैसला ले लिया है।
आखिर क्या है वजह?
खुद शो से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी है। शख्स ने शो को लेकर कहा है कि कलर्स टीवी और जियो सिनेमा ने खुद ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को रद्द करने का जरूरी फैसला ले लिया है। उनका ऐसा करने के पीछे क्या मकसद है ये भी रिवील किया गया है। दरअसल, ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) का फिनाले जनवरी में ही हुआ है और अब अगर मेकर्स ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ लेकर आते हैं तो ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) उसके तुरंत बाद आ जाएगा। ऐसे में ऑडियंस को लगातार बिग बॉस ही नजर आएगा। कम गैप होने की वजह से फैंस शो से बोर हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 OTT Release: कब-किस OTT पर आएगी Allu Arjun की फिल्म? 6 मिनट का सीन क्यों चर्चा में?
मेकर्स ने क्यों उठाया ये कदम?
मेकर्स नहीं चाहते कि फैंस शो से बोर होकर दूरी बना ले या फिर शो से तंग आकर इसे देखना छोड़ दें। मेकर्स जल्दी-जल्दी बिग बॉस का सीजन लाकर फैंस की एक्साइटमेंट भी कम नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि उन्होंने इस मुद्दे पर विचार करते हुए ओटीटी सीजन 3 को पोस्टपोन करने का इरादा कर लिया है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इन खबरों को कन्फर्म नहीं किया है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
12 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
16 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
16 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines