Salman Khan Show Bigg Boss on JioHotstar: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ ना सिर्फ टीवी बल्कि ओटीटी पर भी खूब देखा जाता है। इस बार बिग बॉस का 19वां सीजन आएगा और हर कोई शो के लिए बेहद एक्साइटेड है। इस बीच अब बिग बॉस 19 के शुरू होने से पहले बड़ी जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं कि शो के प्रीमियर से पहले ऐसा क्या सामने आया है?
जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा सलमान का शो
सलमान खान के शो बिग बॉस को अब जियो हॉटस्टार देखा जाएगा। शो अब इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा। मेकर्स ने जियो हॉटस्टार पर शो के 18 सीजन तक रिलीज कर दिए हैं। ये बड़ा बदलाव बिग बॉस के 19वें सीजन के प्रमोशन के शुरू होने से कुछ दिन पहले किया गया है। बता दें कि बिग बॉस को अब तक जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा रहा था और अब मर्जर के बाद ये ऑफिशियली जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।
प्रीमियम सब्सक्रिप्शन
इससे ये भी साफ है कि अब बिग बॉस को ओटीटी पर देखने के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी और तब ही आप शो के 4 से 18 तक के सीजन को देख सकते हैं। वहीं, अगर ‘बिग बॉस 19’ की बात करें तो शो का ये सीजन अगस्त के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है। पहले ये शो अगस्त के शुरू में आने वाला था, लेकिन अब कहा जा रहा है कि शो के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
बिग बॉस 19
इसके अलावा शो को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस पूरे पांच महीने तक चलेगा और शो को ना सिर्फ सलमान खान बल्कि तीन लोग होस्ट करेंगे। दरअसल, सुनने में आया है कि सलमान खान सिर्फ तीन महीने ही शो को होस्ट करेंगे। वहीं, अगर शो के बाकी होस्ट की बात करें तो इसमें करण जौहर, अनिल कपूर और फराह खान का नाम सामने आया है। हालांकि, अभी भी शो को लेकर कुछ कंफर्म जानकारी नहीं आई है। देखने वाली बात होगी कि इस बार शो में क्या-क्या होता है?
यह भी पढ़ें- Arjun Bijlani की को-स्टार को मिला Bigg Boss 19 का ऑफर, Salman Khan के शो में एंट्री पर एक्ट्रेस का रिएक्शन
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 hr agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
2 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
3 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
20 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
21 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
22 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
23 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines