Bigg Boss 18 Contestant: सलमान खान (Salman Khan) का शो ‘बिग बॉस 18‘ बेहद सुर्खियां बटोर रहा है। आने से पहले ही शो ने फैंस का अटेंशन ग्रैब किया हुआ है। हाल ही में बिग बॉस के अपकमिंग सीजन में शामिल हो सकते 16 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में टीवी से लेकर बॉलीवुड और सोशल मीडिया तक के कई जाने-माने चेहरे मौजूद हैं। वहीं, अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है। आज बिग बॉस 18 के लिए नए एक्टर का नाम सामने आया है।
‘स्प्लिट्सविला’ के एक और कंटेस्टेंट की होगी बिग बॉस में एंट्री?
बता दें, अभी तक कंटेस्टेंट्स के नाम पर न तो मेकर्स ने मुहर लगाई है और न ही इन लोगों ने इन रिपोर्ट्स को कंफर्म किया है। हालांकि, कुछ लोग खुलकर ये बात एक्सेप्ट कर चुके हैं कि मेकर्स ने उन्हें ये शो करने के लिए अप्रोच किया है। वहीं, अब कहा जा रहा है कि ‘बिग बॉस 18’ के लिए मेकर्स ने ‘स्प्लिट्सविला’ (Splitsvilla) के एक एक्स कंटेस्टेंट को अप्रोच किया है। वैसे इस सीजन ‘स्प्लिट्सविला’ के कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। लेकिन अब जो नाम लिस्ट से जुड़ा है वो अब तक सामने नहीं आया था।
अब शो में जुड़ सकते हैं ये एक्टर!
Digvijay Singh Rathee के बाद अब कहा जा रहा है कि मेकर्स ने ये शो का ऑफर ‘स्प्लिट्सविला सीजन 8’ के पॉपुलर कंटेस्टेंट के सामने रख दिया है। एक्टर जान खान (Zaan Khan) भी अब इस शो में नजर आ सकते हैं। उन्होंने ‘स्प्लिट्सविला’ के अलावा कई पॉपुलर टीवी शोज में भी काम किया है। जान ने ‘नामकरण’ (Naamkaran), ‘हमारी बहू सिल्क’ (Hamari Bahu Silk), ‘मेरी सास भूत है’ (Meri Saas Bhoot Hai) और ‘कुछ रीत जगत की ऐसी है’ (Kuch Reet Jagat Ki Aisi Hai) जैसे पॉपुलर शोज में काम किया है।
यह भी पढ़ें: OTT पर आ रही है सबसे हिंसक फिल्म, Bad Newz से लेकर Stree 2 को लेकर आई गुड न्यूज
जान खान को ऑफर हुआ बिग बॉस!
वहीं, अब उनकी एंट्री सलमान खान के रियलिटी शो में भी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्टर फिलहाल पैसों को लेकर मेकर्स से बातचीत कर रहे हैं और चीजें अगर ठीक रहीं तो वो इस शो में बाकी कंटेस्टंट्स को ज्वाइन करेंगे। हालांकि, अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है। अगर जान खान ये शो करते हैं तो फीमेल फैंस काफी खुश होंगी। दरअसल, जान खान का चार्म लड़कियों पर काफी ज्यादा चलता है।
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
1 hr agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
1 hr agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
2 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
4 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
4 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
8 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
11 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
12 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines