Salman Khan Bigg Boss 17 Promo Video: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हर दिन इस शो को लेकर ऐसी चटपटी खबरें सामने आ रही हैं जिसके बाद फैंस इस शो के शुरू होने का इंतजार नहीं कर पा रहे। लगातार शो में शामिल हो सकते कंटेस्टेंट्स की लिस्ट वायरल हो रही है। वहीं, हाल ही में ऐसी खबर भी सामने थी कि इस बार शो में सलमान खान (Salman Khan) नजर नहीं आएंगे। लेकिन अब एक्टर ने साफ कर दिया है कि वो ही बिग बॉस 17 होस्ट करने वाले हैं। फैंस की सारी कंफ्यूज़न दूर हो गई है क्योंकि जिस पल का सबको इंतजार था वो आ ही गया।
यह भी पढ़ें: Singham और Simmba से अकेले भिड़ेगा अब ये मशहूर एक्टर, Rohit Shetty की इस फिल्म में हुई जबरदस्त एंट्री
सामने आया बिग बॉस का प्रोमो
आपको बता दें, अब बिग बॉस 17 का प्रोमो (Bigg Boss 17 promo) सामने आ गया है। इस प्रोमो में सलमान खान दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद ये रूमर्स क्लियर हो गईं है कि दबंग खान ही शो को होस्ट करने वाले हैं। ऐसे में फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। सलमान को रोज देख पाने की खुशी और बिग बॉस शुरू होने की एक्साइटमेंट अब सोशल मीडिया पर लोगों के बीच साफ देखी जा सकती है। साथ ही इस प्रोमो वीडियो में कुछ ऐसी बात है कि दर्शक इसे देखने के बाद बस इसी की चर्चा कर रहे हैं।
इस बार सीजन होगा खास
दरअसल, बिग बॉस 17 का ये प्रोमो वीडियो काफी इंटरेस्टिंग है। इसमें सलमान ने इशारों-इशारों में कई खुलासे किए हैं। इस सीजन शो में क्या-क्या होने वाला है इसे लेकर वीडियो में खास हिंट दिया गया है। इस सीजन सिर्फ टास्क या रोमांस देखने को नहीं मिलेगा बल्कि इस बार शो में कई रंग दिखाई देंगे। अब होगी दिल, दिमाग और दम की जंग। खुद सलमान ने रिवील किया है कि बिग बॉस 17 में ऑडियंस इस बार कई चीजों से रूबरू होगी।
बिग बॉस के दिखेंगे 3 अवतार
अब तक तो आपने सिर्फ बिग बॉस की आंख देखी है लेकिन अब दिखेंगे बिग बॉस के 3 अवतार। पहला दिल दूसरा दिमाग ही दिमाग और तीसरा दम। सलमान ने इस वीडियो के आखिर में ये भी कहा अभी के लिए बस इतना ही प्रोमो हुआ खत्म। वहीं, इस वीडियो को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। ये प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सभी लोगों को ये प्रोमो काफी पसंद आया है और अब उनके लिए इंतजार कर पाना पहले से भी मुश्किल हो गया। प्रोमो इतना मजेदार है तो शो कितना बढ़िया होगा अब फैंस इसी सोच में पड़े हैं।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines