Salman Khan Show Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का जल्द ही आगाज़ होने वाला है। इस शो में कौन कौन-से सितारे इस बार अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे ये जानने के लिए फैंस बेताब हैं। इसी बीच अब शो से एक नया प्रोमो सामने आ चुका है। जिसमें बिग बॉस की पहली जोड़ी रिवील हो गई है। अब बिग बॉस 17 की पहली जोड़ी के नाम से पर्दा उठ गया है। सामने आए प्रोमो वीडियो में टीवी के एक पॉपुलर को रोमांटिक डांस करते हुए देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: क्या Dhanush और Aishwaryaa Rajnikanth का फिर साथ होने का है कोई चांस? कपल के टूटे रिश्ते पर मिला अपडेट
सामने आया नया प्रोमो
इस वीडियो को कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें एक कपल को रोमांटिक अंदाज़ में परफॉर्म करते हुए देखा जा रहा है। हालांकि, इनके नाम का यही खुलासा नहीं हुआ। न ही इनका चेहरा रिवील हुआ। मेकर्स ने फैंस के बीच सस्पेंस बनाने के लिए इस वीडियो को सहरे करते हुए लिखा, ‘ना फेर पाओगे नज़र, कुछ ऐसा होगा इस जोड़ी का आपके दिल पर असर। तो बताओ, कौन है ये जोड़ी नंबर 1? देखिए #BiggBoss17, 15 अक्टूबर से, सोम-शुक्र रात 10 बजे और शनिवार-रविवार रात 9 बजे सिर्फ Colors और jio cinema पर। #BB17 #BiggBoss।’ साथ ही इस पोस्ट में सलमान खान को भी टैग किया गया है।
इस जोड़ी के नाम से उठा पर्दा
अब सभी ने अंदाज़े लगाने शुरू कर दिए हैं कि यूए जोड़ कौन हो सकती है। वैसे इन्हें पहचानना ज़्यादा मुश्किल नहीं है। इस वीडियो में साफ समझ आ रहा है कि ये दोनों कोई और नहीं बल्कि फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और उनके पति विक्की जैन (Vicky Jain) हैं। इन दोनों के बिग बॉस 17 में पार्टिसिपेट करने की खबरें काफी समय से सामने आ रही हैं। ऐसे में अब इस वीडियो को जारी कर मेकर्स ने इस खबर पर मुहर लगा दी है। फैंस भी इन्हें शो में देखने के लिए बेताब हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इन दोनों ने इस शो के लिए काफी तैयारी की है।
अंकिता और विक्की को मिलेगा फैंस का प्यार?
अंकिता ने ढेर सारे आउटफिट्स तैयार कर लिओए हैं क्योंकि वो शो में कपड़े रिपीट नहीं करना चाहतीं। वहीं, उनके पास्ट में काफी कंट्रोवर्सिअल चीज़े हो चुकी हैं ऐसे में फैंस उन्हें इस शो में देखने के लिए बेक़रार हो रहे हैं। एक्ट्रेस के अपने पति के साथ इस रियलिटी शो में हिस्सा लेने से उनकी एक अलग पर्सनालिटी भी बाहर आ सकती है। अब देखना होगा ये दोनों शो में कैसा परफॉर्म करते हैं और लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines