Salman Khan: जबसे बाबा सिद्दीकी का मर्डर हुआ है तबसे ही बॉलीवुड एक्टर सलमान खान चर्चा में बने हुए हैं। कथित तौर पर बाबा की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। ऐसे में जाहिर है कि सलमान खान को लेकर भी टेंशन बढ़ गई है। हालांकि इस हत्याकांड के बाद भाईजान की सुरक्षा को बढ़ा दिय गया है। बाबा की हत्या के बाद सलमान खान ने बिग बॉस की शूटिंग से लेकर कई मीटिंग्स तक सबको कैंसिल कर दिया था। साथ ही एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग भी पोस्टपोन कर दी थी, ऐसी खबरें थी। हालांकि अब सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है।
‘सिकंदर’ की शूटिंग शुरू
दरअसल, लेटेस्ट मिल रही जानकारी और रिपोर्ट्स की मानें तो कथित तौर पर दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने एआर मुरुगादास की ‘सिकंदर’ की शूटिंग शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से समय-समय पर जान से मारने की धमकी मिलती रही हैं। हाल ही में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद ये मामला बेहद गरमा गया था। हालांकि अब सलमान खान के फैंस इस खबर के आने के बाद बेहद खुश हैं।
सेट पर बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा
मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ‘सिकंदर’ के सेट को पास में ही बनाया गया है। साथ ही सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी के अलावा 50 गॉर्ड की सुरक्षा और भी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की इस अपकमिंग फिल्म का एक्शन सीक्वेंस एक क्रोमा स्क्रीन पर शूट किया गया है।
सुबह तक चली शूटिंग
इसमें एक रेलवे ट्रैक जैसा कुछ सीन बनाया गया है, जिसमें सलमान खान को 35-40 लोगों की सेना से लड़ता दिखाया जाएगा। दावा किया गया कि उन्होंने सुबह 6:30 बजे तक शूटिंग की। हालांकि किसी भी चीज को लेकर अभी कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि इस फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं।
2025 में रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान की ये फिल्म साल 2025 में ईद पर रिलीज होगी, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा सलमान खान रोहित शेट्टी की अपकमिंग कॉप यूनिवर्स फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन के साथ एक कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। लोगों को इस फिल्म में भी सलमान खान के किरदार को देखने के लिए बेसब्री से इसका इंतजार है।
यह भी पढ़ें- Hema Sharma का Dalljiet Kaur से क्या कनेक्शन? ‘वायरल भाभी’ ने खोली Nikhil Patel की पोल
संबंधित खबरें
'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
1 hr agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
2 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
2 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
2 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
3 hrs agoहनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, पेशी टालने की मांग खारिज
4 hrs ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
5 hrs agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
6 hrs agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
7 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines