हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'बहुत दुख हुआ कि इसे हिंसा...', छात्रों के सपोर्ट में आए Salman Khan, क्या बोले भाईजान?

Salman Khan On Student Protest: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन को अपना सपोर्ट दिया है. इसको लेकर सलमान खान ने पोस्ट शेयर किया है.

विज्ञापन
salman khan. image credit- social media

Salman Khan On Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही है. छात्रों के समर्थन में टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया के कई सितारें आगे आए हैं. इस बीच अब बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने भी छात्रों को सपोर्ट किया है. सलमान खान ने कुछ ही देर पहले एक पोस्ट शेयर करके छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है. आइए जानते हैं कि भाईजान ने अपने पोस्ट में क्या कहा?

सलमान खान ने शेयर किया पोस्ट

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने लिखा कि ये एक शांतिपूर्ण आंदोलन था, यह देखकर बहुत दुख हुआ कि इसे हिंसा का रूप लेना पड़ा. मेरी संवेदनाएं उन छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं, जो इससे प्रभावित हुए हैं. पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है और मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि हमारे देश के बच्चे एक बेहतर शिक्षा प्रणाली के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने उनका समर्थन किया है.

क्या बोले सलमान?

अपने पोस्ट में सलमान ने लिखा कि मैं उनके द्वारा उठाए गए कदम की वास्तव में सराहना करता हूं, जो समर्पण, ईमानदारी और कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने और अपने भविष्य और एक बेहतर, शिक्षित भारत बनाने की लगन को दर्शाता है. यह आंदोलन, यह विरोध, सही तरीका है और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है. कितना साहसी और निडर, शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित, ये पीढ़ी भारत को गौरवान्वित करेगी.

विज्ञापन

सरकार छात्रों को सपोर्ट करेगी- भाईजान

भाईजान ने कहा कि यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा प्रणाली के बीच का है. इसे राजनीतिक रूप से हाईजैक नहीं किया जाना चाहिए. इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को जाता है और मुझे विश्वास है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाएगी. यह सबके लिए फायदेमंद स्थिति है. सकारात्मक निर्णय की आशा और प्रार्थना करता हूं. ईश्वर आप सभी को आशीर्वाद दे, जो शिक्षित होना चाहते हैं.

यूजर्स दे रहा अपना रिएक्शन

सलमान ने लिखा कि शिक्षा को अगला चलन और फैशन बनना चाहिए और इसे साल दर साल और अधिक ट्रेंडी और फैशनेबल होना चाहिए. इतना कि बाहर से लोग भारत में पढ़ने आएं और भारत एक शैक्षिक केंद्र बन जाए. अब सभी सलमान के इस पोस्ट पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- टीजे सिद्धू से टूटा करणवीर बोहरा का रिश्ता! इंस्टा पर किया अनफॉलो, अब कही ये बात

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola