हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सलमान खान ने फैंस को दी ईदी, बुलेटप्रूफ गिलास के पीछे पठानी लुक में आए नजर

सलमान खान ने फैंस की ईद को बेहद खास बना दिया है। एक तरफ भाईजान की फिल्म सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है। दूसरी ओर सलमान खान ने अपनी बालकनी से फैंस को ईद की मुबारक दी है।

विज्ञापन
Salman khan

ईद का मौका हो और सलमान खान फैंस को ईदी ना दें… भला ऐसा कैसे हो सकता है? जी हां, सलमान खान ईद के खास मौके पर उसी बालकनी में नजर आए हैं, जहां पर बीते साल फायरिंग की गई थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिस पर फैंस बेहद प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स के जरिए सलमान खान को ईद की मुबारक दे रहे हैं।

सलमान खान ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, इस वीडियो को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अपने भांजे और भांजी, आहिल और आयत के साथ बालकनी में नजर आ रहे हैं। सलमान जिस बालकनी में नजर आ रहे हैं, उस पर मोटा गिलास लगा हुआ है और ये शीशा बुलेटप्रूफ है। जी हां, सलमान खान ने इस बार अपनी एडवांस्ड और बुलेटप्रूफ बालकनी से फैंस को ईदी दी है।

पठानी कुर्ते में नजर आए सलमान

वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान ने ईद के खास मौके पर व्हाइट कलर का पठानी कुर्ता पहना है, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्लैक्सी अपार्टमेंट के बाहर सलमान के फैंस की भीड़ लगी है। जैसे ही सलमान खान बालकनी में आते हैं, तो फैंस चिल्लाकर उनका स्वागत करते हैं। इस दौरान सलमान खान फैंस को दुआ सलाम करते हैं।

यूजर्स ने भी दी मुबारकबाद

वहीं, अब सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि ईद मुबारक भाईजान। दूसरे यूजर ने कहा कि ईद की बहुत मुबारक। तीसरे यूजर ने कहा कि ईद मुबारक भाई। इसके अलावा लोगों ने इस वीडियो पर दिल और फायर इमोजी भी शेयर किए हैं। गौरतलब है कि बीते साल इसी बालकनी में फायरिंग की गई थी, जिसके बाद से सलमान खान ने इसको और एडवांस्ड और बुलेटप्रूफ करा दिया।

यह भी पढ़ें- किसकी है ये मिस्ट्री प्रोफाइल? जिसको सेलेब्स कर रहे फॉलो…. यूजर्स भी कंफ्यूज

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें