---विज्ञापन---

गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं Salman Khan, कपिल शर्मा शो पर भाईजान ने किया खुलासा

सलमान खान अपनी ताकत और पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन वो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, इन मुश्किलों के बावजूद वो अपने काम के प्रति पूरी ईमानदारी और मेहनत से जुड़े हुए हैं।

---विज्ञापन---

सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में ‘भाईजान’ कहा जाता है। वो हमेशा से अपनी ताकत, स्टाइल और दमदार पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं। जब भी उनका नाम लिया जाता है तो सबसे पहले एक मजबूत शरीर और भारत के सबसे मशहूर बैचलर की छवि सामने आती है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इतनी जबरदस्त पर्सनालिटी के पीछे सलमान कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। फिर भी वो हमेशा की तरह अपना दर्द छुपाकर काम करते हैं और मानते हैं कि शो चलता रहना चाहिए। हाल ही में जब वे ‘द कपिल शर्मा शो’ में आए तो उन्होंने अपनी सेहत से जुड़ी कुछ बातें शेयर की।

सलमान खान ने अपनी हेल्थ के बारे में क्या कहा?

बात की शुरुआत उस सवाल से हुई जो सालों से सलमान से पूछा जाता रहा है कि ‘क्या उनकी जिंदगी में कोई लड़की है?’ इस पर मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि उनकी लाइफ में फिलहाल कोई नहीं है और सच कहें तो अब उनमें इतना धैर्य नहीं है कि वो शादी के बाद होने वाले झगड़ों और समझौतों को झेल सकें।

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा कि अब उन्हें अकेले रहना अच्छा लगता है और वो अपनी जगह किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते। मजाक में उन्होंने ये भी कहा कि आजकल छोटी-छोटी बातों पर तलाक हो जाता है और ऊपर से आधा पैसा भी चला जाता है।

सलमान ने कहा कि उन्होंने बहुत मेहनत करके जो कुछ भी कमाया है। वो नहीं चाहते कि कोई आधा हिस्सा लेकर चला जाए क्योंकि उस मेहनत को दोबारा दोहराना बहुत मुश्किल होगा।

---विज्ञापन---

उन्होंने बताया कि हम इतने सालों से मेहनत कर रहे हैं। इस दौरान हड्डियां टूट गईं, पसलियां भी चटक गईं। ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया जैसी बीमारी का इलाज कराया, दिमाग में एन्यूरिज्म है उसका इलाज चल रहा है। एवीएम की भी ट्रीटमेंट चल रही है। फिर भी हम एक्शन कर रहे हैं, ऊंचाई से कूद रहे हैं, गिर रहे हैं, चलना मुश्किल होता है फिर भी डांस कर रहे हैं… ये सब चल रहा है।

सलमान की सेहत

सलमान खान की तबीयत सालों से ठीक नहीं रही है। बताया जाता है कि उन्हें 2007 के आसपास ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया के लक्षण दिखने लगे थे। उस समय वे फिल्म ‘पार्टनर’ की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने कई साल तक इस बीमारी का दर्द सहा और फिर भी लगातार काम किया। 2011 में वो इसके इलाज के लिए अमेरिका गए थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ‘तेरे नाम’ में Salman Khan का लुक किससे था इंस्पायर? एक्टर ने किया रिवील

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 22, 2025 08:34 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola