Salman Khan Take Action on Kala Hiran: ‘काला हिरण’ के मेकर्स की एक बार फिर टेंशन बढ़ गई है. फिल्म के मेकर्स पर सलमान खान ने कानूनी एक्शन लिया है. भाईजान की लीगल टीम ने ‘काला हिरण’ के प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स को फिल्म को लेकर कानूनी नोटिस भेज दिया है. नोटिस के जरिए मेकर्स को फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है और साथ ही फिल्म के पोस्टर्स को भी सोशल मीडिया से जल्द से जल्द हटाने की बात भी कही गई है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
रिलीज डेट पर रोक लगाने की उठी मांग
‘काला हिरण’ का हाल ही में पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसके बाद से ही ये फिल्म विवादों में आ गई है. इस फिल्म में सलमान खान और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच विवाद को फिल्मी अंदाज में दिखाया जाएगा. वहीं अब सलमान खान की लीगल टीम ने फिल्म के मेकर्स पर सख्त एक्शन लिया है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट पर रोक लगाने और फिल्म के पोस्टर को हटाने की मांग की गई है.
मेकर्स पर होगा कानूनी एक्शन
वहीं मेकर्स ने ये भी कहा है कि अगर मेकर्स इन मांगों का पालन नहीं करते हैं तो उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस मामले पर अभी तक फिल्म के मेकर्स का कोई रिप्लाई नहीं आया है. भाईजान के फैंस भी उनके सपोर्ट में उतर गए हैं और वो भी फिल्म की रिलीज डेट पर रोक लगाने के पक्ष में हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी ‘काला हिरण’ को लेकर चर्चाएं बनी हुई हैं.
यह भी पढ़ें: ‘चांद मेरा दिल’ या ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’, मंडे टेस्ट में किसने मारी बाजी? जानें अब तक का कलेक्शन
फिल्म प्रोड्यूसर ने किया पोस्टर रिलीज
फिल्म निर्माता अमित जानी ने फिल्म के पोस्टर को शेयर किया. साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी साल 1998 में जोधपुर में हुए सलमान खान के काले हिरण केस पर आधारित है. वहीं इस फिल्म की शूटिंग मुरादाबाद, संभल और उत्तर प्रदेश में की जाएगी. फिल्म के पोस्टर में एक शख्स अपने हाथ में सलमान खान जैसा ब्रेसलेट पहने नजर आ रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सलमान खान वाले केस भी चर्चाओं में आ गया है.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
48 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines