Salman Khan Security: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनोंं लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के बाद से ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस सलमान को लेकर इस वक्त बेहद चौकन्नी है। हर छोटी-बड़ी मूवमेंट पर पुलिस की पैनी नजर है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों की वजह से सलमान को लेकर इतनी ज्यादा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि सिचुएशन को देखते हुए अब पैपराजी भी सलमान खान की सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं और इसलिए अब पैप्स ने कवरेज के नियम बदल लिए हैं।
पुलिस को सपोर्ट करेंगे पैपराजी
सलमान खान की सुरक्षा इस वक्त हर किसी के लिए सबसे पहले लिए है। इस बीच पैपराजी ने भी एक्टर की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें फुल सपोर्ट किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में मानव मंगलानी और स्नेह जला ने कहा कि वे सलमान की सुरक्षा में मुंबई पुलिस को पूरा सपोर्ट करेंगे। पुलिस में सलमान को लेकर बेहद सतर्क है और उन्हें सुरक्षा दे रही है।
सलमान को प्राइवेसी दी जाएगी
उन्होंने कहा कि फोटोज और वीडियो के लिए वो सलमान का पीछा करने से बचेंगे। उन्हें पूरी प्राइवेसी दी जाएगी। मानव और स्नेह दोनों का ही ये कहना है कि सुरक्षा सबसे पहले है। मानव ने इंडिया टुडे से कहा कि पहले हम स्टूडियो, घर या सेट पर उनका पीछा करते थे। इससे हम बस यही जानना चाहते हैं कि वो कहां थे और क्या कर रहे थे, लेकिन अब जब से मामला बढ़ा है, तो हम उनकी फोटोज और वीडियो नहीं ले रहे हैं और खुद को ऐसा करने से रोक रहे हैं।
सलमान की सुरक्षा सबसे पहले
उन्होंने कहा कि इसलिए उनकी और हमारी टीम इसमें शामिल सभी लोगों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे पहले है। हम सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करेंगे और अगर हमें कोई कवरेज करना है, तो यह उनकी सुरक्षा टीम की जानकारी और सम्मानजनक तरीके से किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी को कोई परेशानी ना हो।
मीडिया होने के नाते हम अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं और सुरक्षा से कभी समझौता नहीं किया जाएगा।
एक फोटो के लिए सुरक्षा को खतरे में नहीं डालेंगे
स्नेह ने इस पर हामी भरते हुए कहा कि सिर्फ एक फोटो लेने के लिए किसी की सुरक्षा को खतरे में डालना सही नहीं है। सलमान भाई काफी कुछ सह चुके हैं और हमें स्थिति का सम्मान करना होगा। उनकी सुरक्षा हमारे लिए बेहद जरूरी है, इसलिए हम केवल तभी उनकी तस्वीरें खींचेंगे जब यह बहुत जरूरी होगा और हम उन्हें वो प्राइवेसी देंगे, जिसकी उन्हें जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह हमारे देश के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक हैं।
यह भी पढ़ें- ‘लांछन मुझ पर भी लगे, मेरे मां-बाप…’, Salim के दिल का दर्द Salman Khan के चेहरे से छलका
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines