Salman Khan Security: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लेकर चर्चा रूकने का नाम नहीं ले रही है। जी हां, जबसे टाइगर के घर पर फायरिंग हुई है तबसे सुल्तान सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि इस घटना के बाद सलमान शांत हैं, लेकिन उनकी फैमिली और फैंस उनके लिए चिंता कर रहे हैं। वहीं, सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। आइए आपको बताते हैं कि टाइगर की सुरक्षा में क्या-क्या है?
Y+ सिक्योरिटी
जबसे अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है, तबसे ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। एक्टर के पास Y+ सिक्योरिटी है और ये सुरक्षा बेहद कड़ी है। इसमें 11 जवानों का घेरा होता है, जिसमें सलमान रहते हैं। इसके अलावा एक्टर की सुरक्षा के लिए 2 से 4 कमांडो और पुलिसकर्मी भी मौजूद होते हैं।
बुलेटप्रूफ गाड़ी
साथ ही एक्टर की सेफ्टी के लिए 2 PSO भी होते हैं। इसके अलावा सलमान खान बुलेटप्रूफ गाड़ी में सफर करते हैं। साथ ही उनकी गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं।
Tiger का शेरा
इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान अपनी सुरक्षा के लिए बेहद ताकतवर बॉडीगार्ड भी रखते हैं। जी हां, एक्टर का बॉडीगार्ड शेरा हर पल उनके साथ रहता है। जहां सलमान होते हैं वहां शेरा ना हो ऐसा नहीं हो सकता। शेरा, सलमान खान के साथ परछाई की तरह रहते हैं और उन्हें प्रोटेक्ट करते हैं। अगर कुछ भी होता है, तो शेरा उससे निपट लेते हैं।
फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में भाईजान
इसके साथ ही अगर सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों भाईजान अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म की अनाउसमेंट की गई है। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि सलमान खान कि ये फिल्म क्या कमाल करेगी?
यह भी पढ़ें- क्या घर और काम छोड़ देंगे Salman Khan? फायरिंग के बाद क्या Tiger शेड्यूल में करेंगे बदलाव?
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
5 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
5 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
7 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
7 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
9 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
13 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
14 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines