Salman Khan, Dharmendra: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सलमान खान इन दिनों अपने दंबग टूर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर भाईजान के दंबग टूर से कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं. इस बीच सलमान खान ने हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बारे में बात की है और वो इस दौरान इमोशनल नजर आए. आइए जानते हैं कि सलमान खान ने हीमैन को लेकर क्या कहा है?
दंबग टूर की प्रेस कॉन्फ्रेंस
दरअसल, सलमान खान इस वक्त कतर में हैं और अपने दंबग टूर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाईजान ने धर्मेंद्र को लेकर बात की. इस दौरान सलमान खान से एक पत्रकार ने सवाल किया कि उनका इंस्पिरेशन कौन है? इस पर सलमान खान ने जवाब दिया कि मेरे आने से पहले सिर्फ दो ही इंसान थे, जिनमें से सिल्वेस्टर स्टेलोन, अर्नोल्ड श्वार्जनेग और धर्मेंद्र जी मेरे इंस्पिरेशन हैं.
क्या बोले सलमान खान?
इतना ही नहीं बल्कि अपनी बात को आगे जारी रखते हुए सलमान खान ने कहा कि धरम जी मेरे पिता की तरह हैं और मैं धरम जी से बहुत प्यार करता हूं और वो सबसे अच्छे इंसान हैं. मैं बस उम्मीद करता हूं कि वो जल्दी से ठीक हो जाएं. इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने भी हीमैन की लंबी लाइफ की दुआ की और कहा कि लॉन्ग लिव धरम जी, लॉन्ग लिव धरम जी.
घर पर चल रहा धर्मेंद्र का इलाज
वहीं, अगर धर्मेंद्र की तबीयत की बात करें को हीमैन पहले से बेहतर हैं और उनकी हालत में सुधार है. एक्टर का घर पर ही इलाज चल रहा है और एक्टर अपने परिवार के बीच हैं. गौरतलब है कि कई दिन पहले अभिनेता को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद हीमैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
झूठी निधन की खबरें
इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान हीमैन की झूठी मौत की खबरें भी उड़ी, लेकिन फिर देओल परिवार ने इन खबरों की निंदा की और बताया कि हीमैन रिकवर कर रहे हैं और पहले से बेहतर हैं. साथ ही झूठी अफवाहें ना फैलाने और इन पर यकीन ना करने की भी अपील फैमिली ने की थी.
यह भी पढ़ें- Shreya Ghoshal के कॉन्सर्ट में उमड़ी भीड़, भगदड़ जैसे हालात, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
10 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines