Salman Khan Sangeeta Bijlani Affair: बॉलीवुड की चंद फिल्मों में काम करने वाली संगीता प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही है।
उनके अफेयर्स के किस्से बी-टाउन की सुर्खियां रहे। हालांकि, इन सबके बावजूद न तो उन्हें सच्चा प्यार नसीब हुआ और न ही शादीशुदा जिंदगी रास आई।
सलमान खान से टूट गई थीं संगीता बिजलानी की शादी
बता दें कि उनकी शादी सलमान खान (Salman Khan) के साथ होने वाली थी, लेकिन एन मौके पर सबकुछ खत्म हो गया और फिर उन्होंने क्रिकेटर मो. अजहरूद्दीन से शादी की, लेकिन ये शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और दोनों में तलाक हो गया। उम्र के इस पड़ाव में संगीता अकेले ही जिंदगी गुजार रही है।
और पढ़िए – Gumraah BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे ‘गुम’ हो रही ‘गुमराह’, 5वें दिन लाखों में सिमटी फिल्म की कमाई
ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद उदास रहने लगी थीं संगीता बिजलानी
कहा जाता है कि संगीता बिजलानी जब सलमान खान की जिंदगी में आई तब वे शाहीन जाफरी को डेट कर रहे थे। उस वक्त संगीता का अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो चुका था और काफी उदास थी और इसी दौरान उनकी मुलाकात सलमान से हुई।
शादी होने से पहले ही टूट गया रिश्ता
संगीता-सलमान में धीरे-धीरे दोस्ती हुई और जल्द ही ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे के इतने करीब आ गए थे कि शादी तक करने का फैसला ले लिया था। बात मई 1994 की है संगीता और सलमान की शादी की डेट फिक्स हो गई थी। दोनों 27 मई को शादी करने वाले थे। कपल की शादी के कार्ड्स भी बंट गए थे, लेकिन बंधन में बंधने से पहले ही ये रिश्ता टूट गया।
सलमान खान से रिश्ता टूटने के बाद क्रिकेटर मो. अजहरूद्दीन के करीब आई संगीता
कहा तो यह भी जाता है कि संगीता बिजलाने से शादी फिक्स होने के बाद भी सलमान खान, सोमी अली को डेट कर रहे थे। जब ये बात संगीता के कानों तक पहुंची तो उन्होंने बिना देरी किए रिश्ता तोड़ दिया। सलमान खान से रिश्ता टूटने के बाद संगीता बिजलानी की नजदीकियां क्रिकेटर मो. अजहरूद्दीन से बढ़ी और देखते-देखते ही दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, 2010 में यह रिश्ता खत्म हो गया।
और पढ़िए – The Marvels Teaser Out: ‘द मारवल्स’ का पहला टीजर रिलीज, इस दिन भारत में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म कातिल से किया था डेब्यू
अब संगीता बिजलानी अकेले ही जिंदगी गुजार रही है। बता दें कि वे बचपन से ही ग्लैमर की दुनिया का हिस्सा बनना चाहती थी। मॉडलिंग में किस्मत आजमाने के बाद उन्होंने फिल्म कातिल से डेब्यू किया। वे त्रिदेव, हथियार, योद्धा, खून का कर्ज, इज्जत, जुर्म जैसी फिल्मों में नजर आई।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
36 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines