Bigg Boss 18: बिग बॉस का 18वां सीजन शुरू हो गया है। सलमान खान के शो में इस बार 18 कंटेस्टेंट आए हैं और 19वें कंटेस्टेंट के तौर पर भाईजान ने ‘गधराज’ को इंट्रोड्यूज किया है। हालांकि शो के प्रीमियर ही सलमान खान ने तीसरे कंटेस्टेंट को रोस्ट भी किया, लेकिन बिग बॉस का कंटेस्टेंट है, तो जाहिर है कि कुछ ना कुछ तो खास होगा और सलमान के रोस्ट पर इस शख्स ने कुछ ऐसा किया, जिससे ये बन सकता है शो के घर का ‘शहजादा’।
आपका एटीट्यूड आपको परेशानी में डालता है- सलमान
सलमान खान ने अविनाश मिश्रा को दूसरा और शहजादा धामी को तीसरे कंटेस्टेंट के तौर पर अनाउंस किया है। इस दौरान जब सलमान शहजादा से बात करते हैं, तो शहजादा कहते हैं कि अगर मैंने सही के साथ स्टैंड ले लिया, तो मैं नहीं हटता, चाहे जो हो जाए। हालांकि इस पर सलमान कहते हैं कि आपके बारे में तो कुछ और ही सुना है। भाईजान कहते हैं कि आपका एटीट्यूड बहुत भयंकर है और इसकी वजह से आपको परेशानियां भी होती हैं।
शहजादा ने बताई आपबीती
इसके बाद भाईजान ने शहजादा को उनका पास्ट दिखाया और इस दौरान शहजादा ने अपनी स्ट्रगल पर बात की। इसके बाद सलमान कहते हैं कि अगर आपका नाम नीरज होता, धीर होता या प्रकाश होता, तो आप कुछ अलग होते, तो क्या आप कुछ अलग होते। इस पर शहजादा कहते हैं कि इसलिए ही तो नहीं है। फिर सलमान उन्हें रोस्ट कहते हुए कहते हैं कि हमारे घर में भी एक ड्राइवर थे, जिनका नाम जहांगीर था और उसका भी ऐसा ही बिहेवियर था, इसलिए उसको नौकरी से निकलना पड़ा।
अहंकार और घंमड में क्यों रहते हैं?
सलमान ने कहा कि कोई नाम से जहांगीर और शहजादा नहीं होता, तो आप क्यों इतने अहंकार और घमंड में रहते हैं। भाईजान ने कहा कि जितना सिंपल रहोगे उतना अच्छा है। शहजादा ने इस पर सफाई दी कि जितना मेरे साथ हुआ अगर किसी और के साथ तो वो सुसाइड कर लेता। फिर सलमान उनसे उनकी आपबीती पूछते हैं, लेकिन सलमान ने कहा कि आपने भी कुछ ऐसा किया होगा, जो सीमा के बाहर होगा।
शहजादा ने जीता सलमान का दिल
इस पर शहजादा ने सलमान खान को पूरा किस्सा सुनाया। इस दौरान जब सलमान ने पूछा कि क्या वो शो अभी भी चल रहा है, तो शहजादा कहते हैं कि हां, चल रहा है, तो सलमान ऐसे रिएक्ट करते हैं कि अब क्यों शो चल रहा है। इस पर शहजादा का जवाब सलमान खान का दिल जीत लेता है। शहजादा कहते हैं कि सर बाकी लोगों की रोजी रोटी क्यों खराब करनी है और उनकी ये बात सलमान को बेहद पसंद आती है, जिसके बाद को कहते हैं कि कमाल कर दिया और ये हुई ‘शहजादों’ वाली बात।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: विनर बनने की ‘चाहत’ में एक्ट्रेस को जेल! सलमान के कहने पर पहले दिन ही खेल
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines