बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं जो 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार रश्मिका मंदाना स्क्रीन शेयर करेंगी। इस बीच सलमान अपने लेटेस्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर चर्चा में आ गए हैं। मीडिया के साथ बातचीत में सलमान खान ने ‘सिकंदर’ के अलावा अपनी आने वाली फिल्मों पर बात की। साथ ही बताया कि एटली के साथ उनकी बिग बजट फिल्म पर ताला क्यों लग गया?
क्या बोले सलमान खान?
सलमान खान ने एटली के साथ फिल्म पर अपडेट देते हुए बताया कि ये फिल्म नहीं बन रही है। सलमान ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि ये अभी बन रही है। एक समय पर बन रही थी। उस वक्त हमने इसे सुलझाने की काफी कोशिश की लेकिन किसी तरह से नहीं बन सकी। मुझे असल में नहीं पता कि इसका कारण क्या था? मेरा मानना है कि ये फिल्म का बजट था। ये बहुत ज्यादा बजट वाली फिल्म है। इसलिए अब इस फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया है।’
यह भी पढ़ें: सलमान खान की लाइफ में असली ‘सिकंदर’ कौन? धमकियों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
कितना था फिल्म का बजट?
बता दें कि सलमान खान और एटली की फिल्म को लेकर पिछले साल अपडेट आया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि दोनों जल्द ही एक पौराणिक एक्शन ड्रामा पर साथ काम कर सकते हैं। इस फिल्म का बजट करीब 550-600 करोड़ रुपये बताया गया था। फिल्म के लिए शुरुआती दिनों में सलमान खान ने मंजूरी भी दे दी थी। हालिया दिनों में खबर आई कि ये बिग बजट फिल्म फ्लोर पर आने से पहले ही डिब्बा बंद हो गई।
रिपोर्ट में बताया गया कि इस प्रोजेक्ट के लिए एटली ने रजनीकांत और कमल हासन से बात की थी जिन्हें सलमान खान के साथ कास्ट किया जाना था लेकिन बात नहीं बन सकी। इस पर सलमान ने कहा, ‘आमतौर पर आप एक समय पर दो फिल्मों के लिए डेट देते हैं इसलिए मेरे पास एक फिल्म करने और लगातार दूसरी फिल्म करने का समय है।’
टाइगर वर्सेस पठान पर दिया अपडेट
बातचीत के दौरान सलमान खान ने यशराज बैनर के तले बनने वाली फिल्म ‘टाइगर वर्सेस पठान’ पर भी अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस फिल्म पर अभी काम नहीं हो रहा है। अपनी आने वाली फिल्मों पर बात करते हुए ‘सिकंदर’ एक्टर ने कहा कि वह इस समय दो फिल्मों पर चर्चा कर रहे हैं और जल्द ही किसी एक को हां करेंगे। अटकलें हैं कि ये सूरज बड़जात्या के साथ उनकी अगली फिल्म हो सकती है। इसके अलावा उन्होंने संजय दत्त के साथ एक्शन फिल्म को लेकर हिंट दिया। सलमान ने आगे मजाक में कहा, ‘बजरंगी भाईजान का सीक्वल बन सकता है लेकिन दिक्कत ये है कि जब तक फिल्म बनकर तैयार होगी, मुन्नी बोलने लगेगी।’
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
29 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines