Salman Khan Revealed SRK Snores alot: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर खूब चर्चा में है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार ओपनिंग की और फिल्म ने टिकट खिड़की पर पकड़ बना रखी है।
इस बीच अब सलमान खान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान को लेकर बड़ा खुलासा किया। चलिए जानते हैं कि आखिर भाईजान ने एसआरके को लेकर क्या कहा है?
यह भी पढ़ें- Sanjay Gadhvi के अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये सितारे, सेलेब्स ने नम आंखों से ‘धूम’ निर्देशक को दी श्रद्धांजलि
पिंकविला ने शेयर किया पोस्ट
जब भी सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ स्क्रीन शेयर करते हैं, तो वो फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होता। दोनों ही स्टार अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लेते हैं। वहीं, अब पिंकविला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें सलमान के एक पुराने इंटरव्यू का जिक्र किया गया।
किंग खान जोर-जोर से खर्राटे लेते हैं- सलमान खान
बता दें कि सलमान का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि करण-अर्जुन की शूटिंग के दौरान कलाकारों को एक ही बिस्तर पर रहना पड़ा। इस दौरान शाहरुख खान सबसे पहले झपकी लेने वाले व्यक्ति थे और जल्दी सो जाते थे। हालांकि सोने के बाद किंग खान जोर-जोर से खर्राटे लेते हैं और जैसे-जैसे टाइम बीतता है तो उनके खर्राटों की आवाज बढ़ने लगती है। इस दौरान सबको लात मार के उठाया गया था।
यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन
वहीं, अब इस पोस्ट पर यूजर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि एसआरके किंग। दूसरे यूजर ने लिखा कि सलमान इज बेस्ट। तीसरे यूजर ने लिखा कि मैं भी बहुत जोर से SNOR लेता हूं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। इसके साथ ही बता दें कि सलमान की फिल्म ‘टाइगर 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाए हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना ने भी अहम रोल प्ले किया है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines