News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Salman Khan In The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 का पहला एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दिया गया है। शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान गेस्ट बनकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। बातचीत के दौरान सलमान खान ने कपिल शर्मा को यह भी बताया कि वह अपनी लाइफ में कोई भी काम शुरू करने से पहले किसकी सलाह लेते हैं?
शो के दौरान कपिल शर्मा ने सलमान खान से कुछ सवाल पूछे जिसका एक्टर ने मजेदार तरीके से जवाब दिया। कपिल ने पूछा कि क्या उनका कोई दोस्त है, जिनसे वह अपने सारे सीक्रेट शेयर करते हैं? इस पर सलमान ने कहा कि इसी वजह से उन्हें अपने दोस्तों के साथ बनाकर रखना पड़ता है। कपिल ने आगे पूछा कि उनका कोई ऐसा दोस्त जिससे वह सलाह लेते हैं? इस पर सलमान ने नदीम कुरैशी का नाम लिया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Salman Khan ने Ex भाभी का उड़ाया मजाक? Kapil के शो में सीमा सजदेह को कर दिया ट्रोल
सलमान खान ने सवाल का जवाब देते हुए अपने दोस्त नदीम कुरैशी का नाम लिया और कहा, ‘मैं कुछ भी शुरू करने से पहले नदीम से सलाह जरूर लेता हूं।’ इसके बाद वह हंसते हुए कहते हैं कि ये अलग बात है कि नदीम से सलाह लेने के बाद वह उसका उल्टा ही करते हैं। भाईजान का ये जवाब सुनकर कपिल शर्मा हंसने लग जाते हैं।

जिन लोगों को नहीं पता है उन्हें बता दें कि नदीम कुरैशी सलमान खान के सबसे पुराने और खास दोस्त हैं। यही नहीं वह SK टीवी के सीईओ और प्रबंध भागीदार के तौर पर भी एक्टर के साथ में जुड़े हुए हैं। इससे पहले जब कपिल शर्मा के शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे थे, उस वक्त भी शो के सीईओ नदीम कुरैशी थे। वह लेटेस्ट एपिसोड में भी सलमान खान के साथ में आए थे और ऑडियंस में बैठे थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।