Salman Khan: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को फिर जान से मारने की धमकी मिली तो सलमान खान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई। सलमान खान, बाबा सिद्दीकी के बेहद करीब थे। सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही बाबा की हत्या की जिम्मेदारी ली।
‘वीकेंड का वार’ का प्रोमो वीडियो
जब सलमान पर बिश्नोई समाज से माफी मांगने की मांग वाली खबरें वायरल हुईं तो सलीम खान ने गुस्से में पूछा कि सलमान माफी क्यों मांगें? उसने तो कॉक्रोच तक नहीं मारा।पिता सलीम का दर्द सलमान के चेहरे पर साफ नजर आया। दरअसल, रियलिटी शो बिग बॉस 18 के ‘वीकेंड का वार’ शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है और बाबा की हत्या के बाद सलमान खान पहली बार ऑनलाइन पब्लिकली नजर आए हैं।
मेरे मां-बाप किस दौर से गुजर… सलमान खान
दरअसल, प्रोमो में सलमान खान घरवालों से बात करते हुए अपने दिल का हाल भी बता देते हैं। पिता सलीम खान का नाम लिए बिना सलमान कहते हैं कि मेरे ऊपर भी बहुत सारे लांछन लगाए गए हैं, इसलिए मुझे पता है कि मेरे मां-बाप किस दौर से गुजर रहे हैं। सलमान खान की इस बात को लोग हाल ही में हुए बाबा सिद्दीकी मर्डर केस और लॉरेंस बिश्नोई वाले मामले से जोड़ रहे हैं।
सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी
लोगों को लग रहा है कि इस सबसे सलमान और उनका परिवार बहुत परेशान हो चुके हैं। अब कोई किसी को सरेआम जान से मारने की धमकी देगा, तो परेशान होना तो लाजिमी है। इतना ही नहीं बल्कि इस प्रोमो पर यूजर्स ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है। वहीं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग और सलमान खान मामले पर भाईजान के पापा सलीम खान ने भी बात की है।
एक कॉक्रोच तक नहीं मारा- सलीम
एबीपी न्यूज संग बातचीत में सलीम खान ने बताया कि बताया कि उन्होंने कभी एक कॉक्रोच तक नहीं मारा, तो वो इतने बड़े जानवर को कैसे मार सकते हैं। सलीम ने कहा कि हम हिंसा पर बिल्कुल भरोसा नहीं करते हैं। गौरतलब है कि इन दिनों सलमान खान बेहद सख्त सिक्योरिटी के बीच रहते हैं।
पुलिस सिक्योरिटी के बीच सलमान खान
घर से लेकर शूटिंग स्पॉट तक सलमान के हर मूवमेंट को पुलिस सिक्योरिटी के बीच ही आगे बढ़ाया जा रहा है। ऐसा सिर्फ इसलिए है क्योंकि बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान को लगातार धमकियां दी जा रही हैं। बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के बाद ये मामला और भी ज्यादा चर्चा में आ गया है। हाल ही में मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सलमान के नाम का फिर धमकी भरा मैसेज आया था।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 में किसे आया पैनिक अटैक? Avinash Mishra के एविक्शन के बाद बदला ‘घर का माहौल’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines