हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या Salman Khan इस हफ्ते करेंगे 'वीकेंड का वार'? Bigg Boss 18 को लेकर आया खास अपडेट

Bigg Boss 18: सलमान खान इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में नजर आएंगे या नहीं अब उसे लेकर खुलासा हुआ है। पिछले हफ्ते एक्टर शो से दूर थे तो अब फैंस को उनका बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: बिग बॉस में इस हफ्ते क्या होने वाला है अब इसे लेकर खास जानकारी सामने आई है। पिछले हफ्ते सभी फैंस शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) का इंतजार करते रह गए। हालांकि, बिजी शेड्यूल के कारण सलमान खान शो होस्ट करने नहीं आ सके थे। उनकी कमी पूरी करने के लिए मेकर्स डेली सोप क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) और बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को शो पर लेकर आए थे।

फैंस को बिग बॉस में खल रही सलमान की कमी

दोनों ने कंटेस्टेंट्स को उनकी गलतियां बताई और जरूरत पड़ने पर फटकार भी लगाई। फिर भी फैंस को भाईजान की कमी खलती रही। आपको बता दें, सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikandar) की शूटिंग में जुटे हुए हैं। अपनी इन्हीं कमिटमेंट्स के चलते पिछले हफ्ते एक्टर शो का शूट नहीं कर पाए थे, क्योंकि वो हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे। ऐसे में अब इस हफ्ते सलमान शो में आएंगे या नहीं? दर्शकों के मन में यही सवाल उठ रहा है।

सलमान इस हफ्ते बिग बॉस करेंगे होस्ट?

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सलमान की इस हफ्ते होस्ट के तौर पर ‘बिग बॉस 18’ में एंट्री होगी या नहीं तो इसका जवाब सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस हफ्ते से सलमान फिर बिग बॉस की ड्यूटी पर लौट रहे हैं। कहा जा रहा है कि दबंग खान इस हफ्ते हैदराबाद में ‘सिकंदर’ की शूटिंग को पूरा कर लेंगे और मुंबई लौटने के बाद बिग बॉस का शूट करेंगे।

यह भी पढ़ें: किसे देख Arjun Kapoor के ‘मुंह से आई लार’? ब्रेकअप के बाद एक्टर के क्रश को लेकर हुआ खुलासा

सलमान कब करेंगे बिग बॉस का शूट?

बताया जा रहा है कि सलमान खान शुक्रवार यानी 15 नवंबर को मुंबई के फिल्म सिटी सेट पर ‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग करेंगे। आपको बता दें, इस वक्त भी सलमान टाइट सिक्योरिटी के बीच ही काम कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फराह खान (Farah Khan) ने एक स्पेशल डांस नंबर के लिए एक्टर को ज्वाइन किया था और रविवार को उसकी शूटिंग पूरी हो गई। अब रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और सलमान खान की फिल्म का अगला शेड्यूल मुंबई और पोलैंड में होने की खबरें हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें