Bigg Boss OTT 4: ‘बिग बॉस 18’ के ग्रैंड फिनाले के बाद से फैंस को इस शो के अगले सीजन का इंतजार है। पिछले कुछ दिनों से ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 4’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ये शो कब शुरू होग। इस सीजन किन सेलेब्स को बिग बॉस के घर में रहने का मौका मिलेगा? साथ ही चौथा सीजन कौन होस्ट करेगा? ये सभी सवाल दर्शकों के दिमाग में लगातार चल रहे हैं। अभी तक ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 4’ से जुड़ी कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे ‘बिग बॉस ओटीटी 4’?
हालांकि, बीच-बीच में इस रियलिटी शो से जुड़े कुछ दिलचस्प खुलासे जरूर हो रहे हैं। हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस ओटीटी का अगला सीजन जुलाई में ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘जियो सिनेमा’ (Jio Cinema) पर स्ट्रीम होगा। कंटेस्टेंट्स के नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं। वहीं, अब शो के होस्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि इस बार सलमान खान (Salman Khan) ये शो होस्ट करते नजर नहीं आएंगे।
बिग बॉस ओटीटी के हर सीजन में दिखा नया होस्ट
सलमान खान ने बिग बॉस ओटीटी का सिर्फ एक ही सीजन होस्ट किया था। पहले सीजन के होस्ट करण जौहर (Karan Johar) थे। दूसरे सीजन को होस्ट करने का जिम्मा मेकर्स ने फिर सलमान खान को सौंपा। तीसरे सीजन में एक्टर ने वापसी नहीं की तो उनकी रिप्लेसमेंट के लिए मेकर्स अनिल कपूर (Anil Kapoor) को लेकर आए थे। हालांकि, उनकी होस्टिंग से फैंस ज्यादा खुश नहीं लगे। ऐसे में अब सवाल ये उठ रहा है कि इस बार सलमान की जगह शो में ये जिम्मेदारी कौन उठाएगा?
यह भी पढ़ें: टीवी और फिल्म एक्टर्स में हो रहा भेदभाव? Saath Nibhaana Saathiya एक्ट्रेस ने जताई नाराजगी
कौन होगा ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ का नया होस्ट?
बताया जा रहा है कि मेकर्स ने ओटीटी 4 की तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Khatron Ke Khiladi) के होस्ट यानी बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को इस शो को होस्ट करने के लिए अप्रोच किया जा रहा है। सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) को भी अप्रोच किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, अभी तक इन दोनों में से कौन ये शो होस्ट करेगा वो कन्फर्म नहीं हुआ है। इससे पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि एल्विश यादव (Elvish Yadav) ये सीजन होस्ट करते हुए नजर आ सकते हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
22 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines