Salman Khan Rejected Baazigar: बॉलीवुड में हर साल पर्दे पर अपनी एक्टिंग की चमक बिखेरने का सपना लिए कई एस्पाइरिंग एक्टर्स अपना डेब्यू करते हैं। कई को सक्सेस चखने का मौका बहुत जल्दी ही मिल जाता है तो कई को बहुत कोशिशें करने के बाद भी कामयाबी नहीं मिल पाती। एक ऐसा ही एक्टर जिसने अपने करियर की शुरुआत तो टीवी से की लेकिन बॉलीवुड में नेगेटिव रोल से डेब्यू कर वो रातों- रात स्टार बन गया। आज उस एक्टर को रोमांस किंग, किंग खान, बादशाह खान जैसे कई नामों से जाना जाता है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) हैं।
बाजीगर ने बदली शाहरुख की जिंदगी
आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि जिस फिल्म ने शाहरुख को कामयाबी की नई बुलंदियों तक पहुंचा दिया वो पहले अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सलमान खान (Salman Khan) और बाकी कई बिग स्टार्स को ऑफर हुई थी। लेकिन वो कहते हैं कि डेस्टिनी आपको वहां तक पहुंचा ही देती है जहां आप पहुंचना चाहते हो। बस आपको अपना काम इमानदारी और मेहनत से करना होता है। वो फिल्म जिसने शाहरुख की रातों- रात जिंदगी बदल ली वो थी ‘बाजीगर’।
काजोल और शिल्पा से पहले श्रीदेवी को ऑफर हुई थी फिल्म
साल 1993 में आई ‘बाजीगर’ एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी, जिसके निर्देशक अब्बास-मस्तान और निर्माता वीनस मूवीज है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक नेगेटिव रोल निभाया था। फिल्म में काजोल और शिल्पा शेट्टी ने भी ऑडियंस को काफी इंप्रेस किया। पहले अब्बास मस्तान ने काजोल और शिल्पा की जगह फिल्म में डबल रोल की स्क्रिप्ट लिखी थी जो कि श्रीदेवी के मना करने के बाद फिर मनीषा कोइराला को ऑफर हुई। लेकिन उनके भी मना करने के बाद स्क्रिप्ट में बदलाव किया गया और फिल्म में दो रोल की जगह बनाई गई, जिसे काजोल और शिल्पा शेट्टी ने निभाया
सलमान खान के ठुकराने पर शाहरुख की झोली में आई फिल्म
शाहरुख खान को ये रोल ऑफर करने से पहले सलमान खान को अब्बास मस्तान ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई लेकिन सलमान ने उस वक्त ये कहकर इस रोल को रिजेक्ट कर दिया कि उनके करियर में नेगेटिव रोल करना अभी बहुत जल्दी होगा। इसके बाद ये रोल ऑफर किया अनिल कपूर को लेकिन उन्होंने भी नेगेटिव रोल को करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्स से भी इसके बारे में पूछा गया लेकिन सभी ने इसे करने से मना कर दिया। उस वक्त नेगेटिव रोल करने के लिए बॉलीवुड का कोई भी बड़ा एक्टर तैयार नहीं था। ऐसे में ये रोल शाहरुख की झोली में आया जो उस वक्त टेलीविजन शो में काम कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: रैपर Badshah से फैन ने कर दी गंदी डिमांड, The Great Indian Kapil Show पर खुला राज
4 करोड़ में बनी थी फिल्म
महज 4 करोड़ में बनी इस फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर भी नहीं मिल रहे थे। इस फिल्म को अपोज करने वाले दलीप ताहिल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म के मेकर्स ने डिस्ट्रीब्यूटर को पूरी फिल्म भी दिखाई लेकिन मूवी खत्म होने के बाद कोई भी इसपर अपने पैसे लगाने के लिए तैयार नहीं था। किसी ने इस फिल्म में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो इसने सभी लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया जो फिल्म को बड़ी फ्लॉप बता रहे थे। फिल्म आज भी शाहरुख के उस एपिक नेगेटिव रोल के लिए हमेशा याद रखी जाती है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines