Salman Khan Received Threat: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से धमकी भरा मैसेज आया है। इस मैसेज को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप पर भेजा गया है, जिसमें सलमान खान को माफी मांगने और लॉरेंस से समझौता करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है। धमकी भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का करीबी बताते हुए दावा किया है कि वो सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच सुलह करा देगा। इसके लिए उसने पैसों की डिमांड की है।
शख्स ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। बता दें कि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से पहली बार धमकी नहीं मिली है। इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है। आइए जानते हैं कि एक्टर को कब-कब धमकी भरा मैसेज आया है।
सलमान के घर पर हुई थी फायरिंग
इस साल 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया था। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। हालांकि उस वक्त इस हमले से सलमान खान को कोई फर्क नहीं पड़ा था। हमले के कुछ वक्त बाद ही उन्हें 19 अप्रैल को दुबई में देखा गया था। इस दौरान वो काफी हाई सिक्योरिटी के साथ नजर आए थे।
सलीम खान को मिल चुकी है धमकी
सलमान खान के अलावा उनके पिता सलीम खान को भी धमकी मिल चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के दौरान सलीम खान मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। इस दौरान जब वो बांद्रा बैंडस्टैंड पर बैठे थे, उस दौरान स्कूटी पर एक महिला बुर्के में आई जिसके साथ एक आदमी भी था। उन दोनों ने सलीम से कहा था कि ‘लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?’ हालांकि पुलिस हिरासत में दोनों ने कहा था कि वो मजाक कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Salman Khan की सुरक्षा के लिए आम लोगों और मीडिया पर भी लगी रोक, उठाए गए सख्त कदम
पनवेल फार्महाउस में घुसे थे लोग
जनवरी, 2024 में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था। जांच में पता चला था कि दोनों लोग सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस में घुसने की कोशिश कर रहे थे। उनके पास फर्जी आधार कार्ड मौजूद था। हालांकि बाद में दोनों ने खुद को सलमान खान का फैन बताया था।
ट्रेलर लॉन्च के वक्त मिली थी धमकी
पिछले साल जब सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी का भाईजान’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, ट्रेलर लॉन्च की रात ही मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में सलमान खान को लेकर धमकी भरा कॉल आया था। उस वक्त फोन करने वाले ने अपना परिचय जोधपुर के गौरक्षक रॉकी भाई के रूप में दिया था। जांच में पता चला था कि धमकी देने वाला नाबालिग था।
रवि पुजारी की तरफ से मिली धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2018 में सलमान खान को अवैध हथियार के आरोप में बरी किया गया था। उस वक्त डॉन रवि पुजारी की ओर से उनके एडवोकेट हस्तीमल सारस्वत को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस घटना के बाद ही सलमान खान की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई थी।
2020 में भी मिल चुकी है धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान को साल 2020 में भी धमकी मिल चुकी है। उस वक्त लॉरेंस बिश्नोई के शार्प शूटर राहुल को सलमान की हत्या करने के लिए मुंबई भेजा गया था। बता दें कि राहुल को लोग बाबा के नाम से जानते हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
18 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
18 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
19 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
21 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
22 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines