Bigg Boss OTT 3 Release Date: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का क्रेज फैंस के बीच बढ़ता ही जा रहा है। अभी तो शो शुरू भी नहीं हुआ और फैंस इसे लेकर उतावले हुए जा रहे हैं। आए दिन शो को लेकर चटपटी गॉसिप्स सामने आ रही हैं। कभी शो के आने-न आने पर सस्पेंस बना हुआ है तो कभी इसमें शामिल हो सकते कंटेस्टेंट्स के नाम सुनकर ही फैंस के दिल की धड़कने तेज हो रही हैं। इसी बीच अब जो खबर आई है उसके बाद तो फैंस की एक्साइटमेंट का कोई ठिकाना ही नहीं रहेगा।
प्रीमियर डेट को लेकर आया अपडेट
दरअसल, अब सलमान खान (Salman Khan) के पॉपुलर शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। कब ये शो शुरू होगा और कब दर्शक इसे देखकर खुद को एंटरटेन रख पाएंगे इसका खुलासा हो चुका है। कुछ ही दिन पहले ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के आने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई है। साथ ही ये भी ऐलान किया गया है कि सलमान खान ही इस शो के होस्ट होंगे। जिसका मतलब साफ है ये शो इसी साल आएगा। वहीं, अब इसकी प्रीमियर डेट से जुड़ा खास अपडेट भी आ गया है। साथ ही ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) को लेकर भी खास जानकारी सामने आई है।
किस तारीख को होगा शो का प्रीमियर?
सामने आ रहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को मेकर्स ने जून के महीने में लाने का फैसला किया है। कहा जा रहा है कि 4 या 5 जून को शो का प्रीमियर हो सकता है। इतना ही नहीं ये भी सुनने में आया है इस बार इसे 60 दिनों के अंदर ही खत्म करने का प्लान भी बनाया गया है। यानी जून की शुरुआत में शो शुरू होगा और अगस्त में शो का फिनाले हो जाएगा। अब मेकर्स ट्विस्ट और टर्न्स के साथ दर्शकों को एंटरटेन करेंगे।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर की हुई दर्दनाक मौत, 80 फीट नीचे गिरने के बाद तोड़ दिया दम
25 अप्रैल को हो सकता है ऐलान
खबरों की मानें तो जैसे ही ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ खत्म होगा मेकर्स बिग बॉस के अगले सीजन यानी सीजन 18 की तैयारियों में जुट जाएंगे। इसे लेकर ऐसी खबरें हैं कि सितंबर के आखिर में या फिर अक्टूबर की शुरुआत में ‘बिग बॉस 18’ शुरू हो सकता है। हालांकि, अभी तक किसी भी जानकारी को मेकर्स ने कन्फर्म नहीं किया है। ये सभी उड़ती-उड़ती खबरें हैं। वहीं, ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि 25 अप्रैल को जियो सिनेमा ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को लेकर आधिकारिक घोषणा कर सकता है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
43 mins ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
51 mins ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines