Vivian Dsena Entry In Bigg Boss 17: बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) जल्द ही शुरू होने वाला है। अब सलमान खान के इस पॉपुलर रियलिटी शो की ऑन एयर डेट भी अनाउंस हो चुकी है। 15 अक्टूबर से ये शो शुरू हो जाएगा। लेकिन अभी तक इस शो में शामिल हो सकते कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का नाम इस शो के लिए फाइनल बताया जा रहा है। इसी बीच अब बिग बॉस 17 के एक और कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है जिसके इस शो में हिस्सा लेने के काफी ज्यादा चांसेस हैं। ये नाम है विवियन डीसेना (Vivian Dsena) जिनका कंट्रोवर्सी से पुराना नाता रहा है।
यह भी पढ़ें: Suhani Si Ek Ladki फेम Rajshri Rani का छोटी सी एक गलती से हो सकता था मिसकैरेज, बाल-बाल बची बच्चे की जान
विवियन बनेंगे सलमान के शो का हिस्सा?
विवियन की पर्सनालिटी इस शो की तरह ही कंट्रोवर्सिअल है। ऐसे में उनके इस शो में शामिल होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि विवियन डीसेना को बिग बॉस 17 के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। इतना ही नहीं उन्हें पिछले साल भी ये शो ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने बीते साल इसे करने से मना कर दिया था। अब हो सकता है कि इस साल एक्टर शो में शामिल होने के लिए राजी हो जाएं। वैसे कहा तो ये भी जा रहा है कि मेकर्स और एक्टर के बीच बातचीत एडवांस स्टेज पर पहुंच गई है।
क्या एक्टर ने भरी हामी?
जिसका मतलब है कि अगर सब ठीक रहा तो विवियन का नाम शो के लिए फाइनल हो जाएगा। बहुत जल्द ही विवियन डीसेना बिग बॉस 17 का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं। लेकिन अभी तक न तो मेकर्स और न ही विवियन ने शो में एंट्री की खबर को कंफर्म किया है। ऐसे में इस खबर पर मुहर नहीं लगाई जा सकती। एक्टर शो में शामिल होंगे या नहीं इसके लिए तो बिग बॉस के शुरू होने का ही इंतजार करना होगा।
इन कारणों से बटोरते हैं सुर्खियां
वहीं, बात अगर एक्टर से जुड़े विवादित किस्सों की करें तो वो कभी अपनी दूसरी शादी को लेकर लाइमलाइट में आते हैं। तो कभी अपने को-स्टार के साथ लड़ाई-झगड़ों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में एक्टर ने ये भी रिवील किया था कि उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है और अब वो इस्लाम की राह पर चल रहे हैं। ऐसे में अब सभी फैंस उनका शो में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि विवियन की ज़िन्दगी से जुड़े और भी राज बाहर आ सके।
संबंधित खबरें
23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
29 mins agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
2 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
3 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
4 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
6 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
9 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
17 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
18 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines