हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'अभी 6 पैक नहीं…', 'बिग बॉस 20' में शर्टलेस होने पर सलमान खान ने दिया रिएक्शन; जानें क्या बोले एक्टर

Salman Khan React on Bigg Boss 20 Shirtless Moment: ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान ने अपने शर्टलेस मोमेंट के बारे में बात की है. एक्टर ने बताया कि वो फिलहाल बॉडी पर काम कर रहे हैं और अभी वो फिट नहीं हैं. सोशल मीडिया पर सलमान खान के नए लुक के चर्चे हो रहे हैं.

विज्ञापन
सलमान खान ने शर्टलेस मोमेंट पर किया रिएक्ट (Pic Credit- X)

Salman Khan React on Bigg Boss 20 Shirtless Moment: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे है. लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान खान शो के कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आए. वहीं इस दौरान भाईजान ने रीति तिवारी के गलत बिहेवियर के बारे में बात की और उन्हें सच्चाई का आईना दिखाया और कुछ कंटेस्टेंट्स के गेम की तारीफ भी की. इसके साथ ही सलमान खान ने पिछले वीकेंड का वार में हुए शर्टलेस मोमेंट पर भी बात की है. अब सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये बयान काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

क्या बोले एक्टर?

दरअसल पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान ने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई थी. एक्टर इतने गुस्से में आ गए थे कि उन्होंने अपनी शर्ट निकाल दी थी, जिसके बाद हर कोई भाईजान की फिटनेस का दीवाना हो गया था. वहीं अब लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान खान ने मजाक करते हुए कहा कि मैंने अपनी अनफिट बॉडी दिखाई थी. एक्टर ने कहा, ‘मैंने जब शर्ट उतारी थी तो मैं ये बताना चाहता था कि मेरे पास सिक्स पैक एब्स नहीं हैं. लेकिन इसके बाद भी लोगों को मेरी फिटनेस अच्छी लगी. 6 पैक एब्स आने में अभी 1-2 महीने लगेंगे.’

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में इस हफ्ते 11 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट, कैप्टन गुल्लू के अलावा कौन-कौन हुआ नॉमिनेशन से सेफ?

विज्ञापन

जल्द होगा सलमान खान का ट्रांसफॉर्मेशन

एक्टर ने आगे कहा कि मैं ये दिखाना चाहता था कि मैं अभी फिट नहीं हूं और मैंने खुद को अनफिट दिखाया था. लेकिन लोगों को मेरी बॉडी पसंद आई. बता दें सलमान खान ने ये भी बताया कि वामशी पैडपल्ली के साथ फिल्म कर रहे हैं, जिसका नाम ‘मॉन्स्टर’ है. इसके लिए उन्हें अभी 1-2 महीने में और फिट होना है. वहीं अब एक्टर के इस बयान के बाद उनके फैंस उनके ट्रांसफॉर्मेशन के लिए और एक्साइटेड हो गए हैं. बता दें सलमान खान के शर्टलेस लुक को फैंस ने खूब पसंद किया था.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 में पहुंची ‘दृश्यम 3’ की टीम, अजय देवगन-जयदीप अहलावत भी हुए ‘रॉकस्टार’ काजी तौकीर के फैन

विज्ञापन

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

बता दें सलमान खान की ‘मॉन्स्टर’ फिल्म अगले साल 2027 में ईद पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में नयनतारा हैं. ये दोनों सितारों को फैंस पहली बार स्क्रीन पर साथ देखेंगे. दोनों को साथ में शूटिंग करते हुए भी स्पॉट किया गया था. हालांकि अभी तक मेकर्स ने दोनों के किरदारों से अपनी पर्दा नहीं उठाया है और ना ही फिल्म को लेकर कोई अपडेट शेयर किया है. अब सलमान खान के फैंस को उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola