हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

सिकंदर की रिलीज के बाद एक साथ दिखे सलमान-रश्मिका, एयरपोर्ट से वीडियो वायरल

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘सिकंदर’ इन दिनों थिएटर्स में अपना जलवा दिखा रही है। फिल्म से मेकर्स और फैंस दोनों को ही बड़ी उम्मीदें हैं। हालांकि, देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म क्या कमाल करती है?

विज्ञापन
Salman Khan, Rashmika Mandanna

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों को प्यार तो मिल रहा है, लेकिन उम्मीद के हिसाब से इसकी कमाई होती नजर नहीं आ रही। ओपनिंग डे पर इस फिल्म से उम्मीद थी कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये 50 करोड़ तक की कमाई तो कर ही लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बीच अब सलमान खान और रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सलमान खान और रश्मिका मंदाना

सेलेब्रिटी इंस्टाग्राम पेज instantbollywood ने इसको लेकर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान और उनका बॉडीगॉर्ड शेरा नजर आ रहे हैं। सलमान खान गाड़ी का दरवाजा खोल रहे हैं और इसके बाद रश्मिका मंदाना गाड़ी से बाहर आती हैं। दोनों कैमरे के सामने पोज देते हैं। इसके बाद रश्मिका वापस कार में बैठ जाती हैं। वहीं, इस वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

वहीं, इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि सलमान खान और रश्मिका मंदाना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट किया कि सलमान जिस तरह से रश्मिका का ध्यान रख रहे हैं, वो कमाल है। दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों की जोड़ी फिल्म में कमाल लग रही है। तीसरे यूजर ने कहा कि हैप्पी ईद। चौथे यूजर ने लिखा कि रश्मिका कमाल लग रही हैं। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

विज्ञापन

फिल्म ‘सिकंदर’ थिएटर्स में

गौरतलब है कि सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है। इस फिल्म का आज थिएटर्स में दूसरा दिन है और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी? बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म के बाद सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ भी रिलीज के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- ईद पर दिलीप कुमार के घर होती थी अलग ही चहल-पहल, शाहरुख को मानते थे बेटा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola