Sikandar X Review: सलमान की फिल्म 'पैसा वसूल' या मेकर्स की भूल? देखने से पहले पढ़िए रिव्यू

बॉलीवुड के भाईजान की फिल्म ‘सिकंदर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैसा रिएक्शन आ रहा है, चलिए आपको बताते हैं।

Sikandar X Review

Sikandar X Review

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान की मच अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ए.आर. मुरुगादास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस और क्रिटिक्स दोनों ही इसे सलमान की बेहतरीन परफॉर्मेंस वाली फिल्मों में से एक बता रहे हैं। फिल्म को IMDb पर 7.7 रेटिंग मिली है, जिसने भाईजान के फैंस को और एक्साइट कर दिया है।

विज्ञापन

दमदार कहानी और प्रभावशाली परफॉर्मेंस

‘सिकंदर’ की कहानी एक ऐसे नौजवान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ खड़ा होता है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, इमोशनल ड्रामा और पावरफुल डायलॉग्स का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है। सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, सत्यराज और प्रतीक बब्बर अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि ये फिल्म सलमान की पिछली हिट फिल्मों ‘सुल्तान’ और ‘बजरंगी भाईजान’ से भी बेहतर बताई जा रही है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया फिल्म का क्रेज

फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई। X (ट्विटर) पर एक फैन ने लिखा, ‘बस अभी ‘सिकंदर’ देखी! ये ‘बजरंगी भाईजान’ के बाद सलमान खान की सबसे बेहतरीन फिल्म है। इमोशन और एक्शन का ऐसा संगम पहले कभी नहीं देखा।’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सलमान की अब तक की सबसे दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कहानी और बैकग्राउंड म्यूजिक – ये फिल्म एक मास्टरपीस है।’

विज्ञापन

विज्ञापन

फिल्म को मिल रहा मिला-जुला रिएक्शन

जहां एक ओर फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है, वहीं कुछ दर्शकों को इसकी स्टोरीलाइन बहुत तेज रफ्तार वाली लगी। एक यूजर ने कहा, ‘फिल्म का प्लॉट अच्छा है, लेकिन अगर इसमें 15-20 मिनट और जोड़े जाते, तो कहानी को और अच्छे से गहराई मिलती।’ वहीं, एक और यूजर ने फिल्म को ‘किसी का भाई किसी की जान 2.0’ कहकर इसका मजाक भी उड़ाया।

विज्ञापन

फैमिली एंटरटेनर या सिर्फ एक्शन मसाला?

फिल्म को लेकर मिले-जुले रिव्यू आ रहे हैं। कुछ लोगों को लगा कि ये फिल्म पूरी तरह से मसाला एंटरटेनर है, तो कुछ को इसकी इमोशनल कहानी ने छू लिया। एक दर्शक ने लिखा, ‘पहला हाफ काफी इमोशनल था, लेकिन सेकंड हाफ में जबरदस्त एक्शन ने दर्शकों को कुर्सियों से बांधे रखा।’

निर्देशक ए.आर. मुरुगादास की शानदार वापसी

‘गजनी’ और ‘हॉलीडे’ जैसी हिट फिल्में देने वाले ए.आर. मुरुगादास ने सलमान खान के साथ पहली बार काम किया है और ये जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स, सिनेमैटोग्राफी और स्टंट्स को काफी सराहा जा रहा है।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

पहले दिन की शानदार ओपनिंग के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, ‘सिकंदर’ के पहले वीकेंड में 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ