Star Performances at Anant Ambani-Radhika’s sangeet: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के लाडले बेटे अनंत अंबानी की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। अनंत और राधिका की शादी भव्य तरीके से होगी। 12 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी से पहले आज होने वाले संगीत में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां परफॉर्म करने वाली हैं। चलिए आपको बता दें आखिर कौन-कौन अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होकर परफॉर्म करने वाला है।
1. सलमान खान और रणवीर सिंह
खबरों की मानें तो आज होने वाली संगीत नाइट में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और सिंघम रणवीर सिंह परफॉर्म करने वाले हैं। दोनों स्टेज पर आग लगाने वाले हैं। अंबानी परिवार का कोई फंक्शन हो और सलमान-रणवीर वहां स्टेज पर लोगों को एंटरटेन ना करें ऐसा भला कैसे हो सकता है? खबरों के मुताबिक रणवीर-सलमान के अलावा जाह्नवी कपूर, वीर पहारिया भी परफॉर्म करने वाले हैं।
Salman Khan & Ranveer Singh
2. करण औजला
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत पार्टी में यंगस्टर्स के दिलों की धड़कन करण औजला भी अपनी आवाज और सुरों से लोगों को दीवाना बनाने वाले हैं। वैसे तो करण औजला के पंजाबी गानों का क्रेज और फीवर लोगों के सिर पर इस कदर चढ़कर बोलता है कि कोई भी उनके गानों पर झूमने से खुद को रोक नहीं पाता। अनंत अंबानी के संगीत में भी इसी तरह की मस्ती देखने को मिलेगी।
3. बादशाह
करण औजला के साथ कई सुपरहिट गाने देने वाले रैपर बादशाह आखिर कैसे अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म ना करते। खबरों की मानें तो बादशाह भी करण औजला के साथ मिलकर स्टेज पर धमाल मचाने वाले हैं।
4. जस्टिन बीबर
पॉप सिंगर जस्टिन बीबर भी अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्मेंस देने के लिए मुंबई आ गए हैं। जस्टिन को मुकेश अंबानी ने 83 करोड़ रुपये की भारी रकम देकर इंडिया बुलाया है।
5. एडेल, लाना डेल रे और ड्रेक
खबरों की मानें तो इंटरनेशलन सिंगर्स एडेल, लाना डेल रे और ड्रेक भी अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करने वाले हैं। हालांकि अभी इस बारे में कुछ ऑफिशियली कन्फर्म्ड नहीं है।
Adele, Lana Del Rey and Drake
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
4 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
11 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines