हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सलमान खान का रैंप पर 'स्वैग', सुष्मिता सेन ने स्टेज पर चढ़कर भाईजान को लगाया गले; वीडियो वायरल

Salman Khan Ramp Walk: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की रैंप वॉक खूब वायरल हो रही है. स्वैग भरे अंदाज में वॉक कर सलमान खान ने सबका दिल जीत लिया. इसके साथ ही सुष्मिता सेन और सलमान खान की बॉन्डिंग को भी काफी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन
सुष्मिता सेन ने स्टेज पर चढ़कर भाईजान को लगाया गले

Salman Khan Ramp Walk: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान ने सालों बाद फैशन शो में रैंप पर वॉक की. सोशल मीडिया पर भाईजान का ‘स्वैग’ से भरा अंदाज खूब वायरल हो रहा है. सलमान खान ने ये वॉक उनके करीबी दोस्त और फेमस डिजाइनर विक्रम फडनीस के लिए की. विक्रम फडनीस को इंडस्ट्री में 35 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके को और खास बनाने के लिए डिजाइनर ने फैशन शो आयोजित किया जहां उन्होंने अपने लेटेस्ट कलेक्शन अनंता की प्रस्तुति की. सलमान खान ने स्वैग में डिजाइनर के कपड़ों को पहनकर वॉक की.

सलमान खान की वॉक ने तो सबका दिल ही जीत लिया. ऑडियंस में बैठीं सलमान खान की खास दोस्त और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी भाईजान को चियर-अप करने लगीं. इसके बाद भाईजान ने सुष्मिता सेन को स्टेज पर आने का इशारा किया और सुष्मिता ने स्टेज पर चढ़ते ही सलमान खान को गले लगा लिया. सुष्मिता और सलमान खान की इस बॉन्डिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर दोनों की बॉन्डिंग का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola