Salman Khan Farmhouse: बाबा सिद्दीकी की हत्या से एक तरफ मातम छाया हुआ है, तो दूसरी तरफ सलमान खान की सुरक्षा को लेकर सभी की चिंता बढ़ गई है। बिश्नोई गैंग एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर इस हत्या की जिम्मेदारी ले चुका है। अब उनके ऐसा करने के बाद पुलिस सलमान खान को लेकर बेहद चौकन्नी हो चुकी है। बार-बार सलमान खान को मिल रही बिश्नोई गैंग से धमकियां और कभी उनके घर पर होने वाली फायरिंग, तो कभी उनके करीबी के कत्ल इस बात का संकेत है कि लॉरेंस बिश्नोई एक मौके की फिराक में है।
सलमान खान के पनवेल वाले फार्म हाउस में बढ़ी सुरक्षा
अब एक्टर की जान को खतरा होने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। गैलेक्सी अपार्टमेंट में भी सिक्योरिटी बढ़ाई दी गई थी। वहीं, अब खबर आई है कि सलमान खान के पनवेल वाले फार्म हाउस में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुंबई पुलिस अब काफी अलर्ट हो चुकी है। बता दें, सलमान खान के पनवेल वाले फार्म हाउस में एक ही सड़क जाती है, जिसका रास्ता गांव से होकर गुजरता है। अब यहां भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस कर रही नाकाबंदी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने कहा है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो सबसे पहले उन्हें सूचित करना है। पुलिस के साथ-साथ बाकी एजेंसियों को भी हर इनपुट पर बारीकी से नजर रखने को कहा गया है ताकि वक्त रहते हर मुमकिन एक्शन लिए जा सकें। अब सलमान खान के फार्म हाउस के अंदर और बाहर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। इतना ही नहीं खबर तो ये भी है कि कई रास्तों पर नाकाबंदी भी की गई है। आती-जाती गाड़ियों को चेक किया जाएगा ताकि कोई भी अनहोनी न हो सके।
यह भी पढ़ें: Salman Khan के साथ Munawar Faruqui को बिश्नोई गैंग से खतरा, हिटलिस्ट में शामिल है कॉमेडियन का नाम?
पहले भी हो चुकी फार्म हाउस की रेकी
आपको बता दें, बिश्नोई गैंग पहले भी पनवेल फार्म हाउस की रेकी कर चुका है। एक्टर पर हमला करने की साजिश में दो लोगों ने यहां जबरन अंदर घुसने की भी कोशिश की थी। अब सुरक्षा के इस कड़े इंतजाम के बाद तो ऐसा ही लग रहा है जैसे टाइगर का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा। वैसे तो इस वक्त सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनके घर लोगों को आने से मना किया गया है। बावजूद इसके बीते दिन सलमान खान अपने घर से बाहर बाबा सिद्दीकी को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
सलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 hr agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 hr agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
12 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
16 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
19 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
19 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
19 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines