Salman Khan Viral Photo: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ (Sikandar) को लेकर काफी बज बना हुआ है। ये फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में फिल्म का गाना ‘जोहरा जबीन’ (Zohra Jabeen) भी रिलीज किया गया है। ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ती जा रही है। वैसे भी गाने में सलमान खान काफी फिट और हैंडसम लग रहे थे। 59 साल की उम्र में उन्हें इस तरह देखकर फैंस काफी खुश हैं।
सलमान खान की वायरल हुई तस्वीर
हालांकि, अब सोशल मीडिया पर सलमान खान की जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसे देखने के बाद कुछ लोगों के दिल टूट सकते हैं। गाने में जो दिख रहा है और सच्चाई में जमीन-आसमान का अंतर है। ‘सिकंदर’ की रिलीज से पहले सलमान खान की एक ऐसी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है जिसे देखने के बाद सभी लोग चौंक गए हैं। इस फोटो में सलमान का हुलिया एकदम बदला हुआ है और उन्हें इस हालत में उनके चाहने वाले एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे हैं।
भाईजान का ‘सिकंदर’ की रिलीज से पहले बढ़ा वजन
इस तस्वीर में ब्लैक टीशर्ट और जीन्स में चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे जितेंद्र भी खड़े हुए हैं। वहीं, इस फोटो में भाईजान का बढ़ा हुआ वजन साफ-साफ नजर आ रहा है। उनका मोटापा टीशर्ट में झलक रहा है। सिकंदर की रिलीज से पहले सलमान खान आउट ऑफ शेप हो गए हैं और ये देखकर फैंस की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, सलमान खान फिटनेस आइकॉन रहे हैं। उन्होंने ही देश में 6 पैक एब्स का ट्रेंड शुरू किया था।
यह भी पढ़ें: Abdu Rozik के Laughter Chefs 2 छोड़ने की खबर निकली फर्जी? Tajikistan में बैठे कंटेस्टेंट; टीम ने तोड़ी चुप्पी
फैंस को सलमान की हालत देख हुई टेंशन
ना सिर्फ फैंस बल्कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज भी सलमान खान की फिटनेस से इंस्पायर हुए हैं। उन्हें देखकर लोगों ने बॉडी बनाना शुरू किया था। वो एक्टर जो लोगों के लिए इंस्पिरेशन है, उसे इस हाल में देख फैंस कैसे खुश हो सकते हैं? अब लोगों की इस बात की फिक्र हो रही है कि सलमान ने अपनी हेल्थ को प्रायोरिटी देना बंद कर दिया है। सेहत पर ध्यान ना देने की वजह से सलमान खान को लेकर फैंस टेंशन में आ गए हैं और उनकी इस वायरल तस्वीर पर रिएक्ट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
Miss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
28 mins agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
2 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
3 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
20 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines