हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'वो मुझसे मिस हो जाएगा' Tiger 3 के फर्स्ट डे फर्स्ट शो पर Salman Khan ने मजाकिया अंदाज में क्यों ऐसा कहा?

Salman Khan On Tiger 3 6 AM Show: सलमान खान ने अपनी फिल्म के पहले यानी 6 बजे के शो को लेकर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Salman Khan On Tiger 3 6 AM Show

Salman Khan On Tiger 3 6 AM Show: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

फैंस को इस फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। इस बीच अब सलमान खान ने अपनी फिल्म के पहले यानी 6 बजे के शो को लेकर फनी रिएक्शन देते हुए कहा कि वो मुझसे मिल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Ajay Bahl ने The Lady Killer के अधूरे होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गलत मतलब निकाला गया

विज्ञापन

Salman Khan ने फिल्म के पहले शो को लेकर दिया रिएक्शन

Salman Khan On Tiger 3 6 AM Show

दरअसल, पिंकविला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके कैप्शन में सलमान के फिल्म के पहले शो में शामिल ना होने की बात कही गई।  इस पोस्ट के अनुसार, जब सलमान खान से पूछा गया कि आप अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ के पहले यानी 6 बजे के शो को लेकर क्या सोचते हैं। इस पर सलमान ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि वो मुझसे मिस हो जाएगा। 6 बजे तक तो मैं पकड़ लूंगा, लेकिन 7 बजे के बाद ना फ्लाइट पकड़ी जाती ना फिल्म। वहीं, अब सलमान के इस रिएक्शन पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ब्लॉकबस्टर। दूसरे यूजर ने लिखा कि ब्लॉकबस्टर ऑफ द ईयर। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि अब इसके लिए इंतजार नहीं हो रहा। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पर कर रहे हैं। साथ ही कमेंट्स को देखकर ही लग रहा है कि फिल्म को लेकर फैंस कितने एक्साइटेड है और बहुत जल्द ये इंतजार खत्म भी होने वाला है।

Salman Khan On Tiger 3 6 AM Show

विज्ञापन

इस दिन रिलीज हो रही फिल्म

बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। साथ ही आदित्य चोपड़ा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। सलमान खान के साथ फिल्म में कैटरीना कैफ भी मुख्य रोल में नजर आने वाली है। सलमान खान की ये फिल्म इस दीपावली यानी 12 नवंबर को रिलीज के लिए तैयार है। इसके साथ ही सलमान खान और फिल्म के मेकर्स को इस फिल्म के बहुत उम्मीदें हैं। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म क्या-क्या धमाल मचाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola