Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। आज सुबह भाईजान के घर पर फायरिंग हुई, जिसके बाद से हर किसी को ‘सुल्तान’ की चिंता सता रही है। सलमान खान के फैंस भी उनके लिए चिंता कर रहे हैं।
खान परिवार को सता रही सलमान की चिंता
साथ ही एक्टर की फैमिली को भी अपने चिराग की चिंता सता रही है। परिवार को सलमान की चिंता होना भी लाजिमी है। इस बीच अब खबर आ रही है कि इस फायरिंग के बाद सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ देंगे। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
परिवार को किसी भी जोखिम में नहीं डालना चाहते भाईजान
दरअसल, जबसे सलमान के घर के बाहर फायरिंग की खबर सामने आई है, तबसे हर कोई उनकी चिंता कर रहा है। अब जूम टीवी के बात करते हुए खान परिवार के एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी है कि इस फायरिंग के बाद सलमान बहुत डर गए हैं और उन्होंने उनके परिवार की चिंता सताने लगी है। सूत्र की मानें तो सलमान को अपनी कोई परवाह नहीं, लेकिन वो अपने परिवार को किसी भी जोखिम में नहीं डालना चाहते।
सलीम खान ने किया गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने का फैसला!
सूत्र ने आगे जानकारी दी है कि खान फैमिली में इस टाइम हर कोई बेहद परेशान है चिंता में है, लेकिन कोई भी इसे अपने चेहरे पर जाहिर नहीं कर रहा है। सलमान ने भी खुद को शांत किया हुआ है और पूरा परिवार एक-दूसरे के साथ खड़ा हुआ है। हालांकि इस बात को भी सभी जानते हैं कि जबसे सलमान को जान से मारने की धमकी मिली है तबसे उनके पिता सलीम खान बेहद परेशान हैं और उन्हें दिन-रात अपने बेटे की चिंता सता रही है। इतना ही नहीं बल्कि इस फायरिंग के बाद उन्होंने गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने का फैसला लिया है और अब वो किसी बेहतर और सुरक्षित जगह पर शिफ्ट होने का प्लान कर रहे हैं। हालांकि अभी खान परिवार की तरफ से इन खबरों की पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर ने किया Suicide! इंडस्ट्री में फिर मचा कोहराम
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
6 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
8 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
9 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
11 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
12 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
13 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines