टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ हमेशा ही दर्शकों की पहली पसंद रहता है। शो को लेकर फैंस में अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिलती है। इस बार शो का बिग बॉस का 19वां सीजन आने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान का स्वैग फैंस का दिल जीत लेता है। इस बीच सलमान ने शो में अपने सफर पर बात की है। आइए जानते हैं कि बिग बॉस की इस जर्नी पर भाईजान का क्या कहना है?
सलमान खान ने की सफर पर बात
बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि सलमान खान ने बिग बॉस के अपने सफर पर बात की है। पोस्ट में लिखा गया कि सलमान खान, एक बार फिर से बिग बॉस 19 के साथ शो के होस्ट की कुर्सी पर लौटने के लिए तैयार है।
क्या बोले भाईजान?
पोस्ट में आगे लिखा गया कि शो कथित तौर पर अगस्त के आखिर तक कलर्स चैनल पर ऑन एयर किया जाएगा। वहीं, सलमान खान ने शो के इस सफर पर कहा कि कलर्स और बिग बॉस के साथ उनका सफर ना केवल उनके करियर का सबसे लंबा सपोर्ट है बल्कि ये सबसे ज्यादा पर्सनल भी है। साल 2010 में जब पहली बार मैं बिग बॉस से जुड़ा था, तो मुझे नहीं पता था कि मैं इस शो और पूरे देश के साथ 15 साल के रिश्ते के लिए साइन अप कर रहा हूं।
चैनल की पूरी टीम को बधाई- सलमान
इसी पोस्ट में आगे लिखा गया कि हमने साथ मिलकर एक ऐसी रिश्ता बनाया है, जिसका दर्शक हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। शो में बदलाव, डिजिटल चेंज और नए टॉपिक्स और घर की लगातार बदलती एनर्जी के साथ, कलर्स के साथ बेहद खास रहा है। 17 सालों तक भारत को एंटरटेनमेंट में एकजुट रखने के लिए चैनल की पूरी टीम को बधाई।
शो को लेकर नहीं आई आधिकारिक जानकारी
सलमान खान के शो बिग बॉस की बात करें तो शो के 19वें सीजन के लिए मेकर्स कंटेस्टेंट्स की तलाश कर रहे हैं। शो को लेकर हर रोज कोई ना कोई अपडेट आता ही रहता है। हालांकि, अभी तक शो को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है। देखने वाली बात होगी कि मेकर्स कब शो से जुड़ी ऑफिशियल जानकारी शेयर करते हैं?
यह भी पढ़ें- Saiyaara के नाम एक और रिकॉर्ड, अहान-अनीत के फिल्म बनी बड़ी ओपनर
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 hr ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
3 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
4 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
5 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines