Bigg Boss 19 के सेट पर दिखें Salman Khan, भाईजान का 'दबंग' लुक वायरल

Bigg Boss 19: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ अपने प्रीमियर के बेहद करीब है। शो के प्रीमियर से भाईजान का सेट से वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है।

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 के सेट से सलमान खान का वीडियो। image credit- social media

विज्ञापन

Salman Khan on Bigg Boss 19 Set: मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ शुरू होने वाला है। शो के ग्रैंड प्रीमियर में भी अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है। हर रोज शो को लेकर नए-नए अपडेट आ रहे हैं। इस बीच अब सलमान खान का एक वीडियो ‘बिग बॉस 19’ के सेट से सामने आया है। इस वीडियो में भाईजान का दबंग लुक देखने को मिल रहा है। सेट से लीक हुआ ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

सलमान खान का वीडियो वायरल

biggboss.tazakhabar ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान अपने जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑल ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं। साथ ही उनका अंदाज अलग ही क्रेजीनेस फैला रहा है। सेट पर सलमान वॉक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान के साथ शो के घर की भी झलक देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

कैसा है ‘बिग बॉस 19’ का घर?

बिग बॉस 19 के घर की बात करें तो वीडियो में ज्यादा कुछ तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन इसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान के पीछे एक रेड कलर का शेर है, जिसके सिर पर ताज सजा हुआ है। साथ ही शो के घर की दीवारें किसी भव्य महल के जैसी हैं। घर की दीवार पर बड़ा-सा ‘बी’ भी लिखा हुआ है। अलग-अलग लाइटें भी इस वीडियो में नजर आ रही हैं।

यूजर्स ने किया रिएक्ट

इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स ने भी जमकर इस पर अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि मैं बहुत एक्साइटेड हूं। दूसरे यूजर ने लिखा कि बिग बॉस 19- सुपर-डुपरह हिट। तीसरे यूजर ने कहा कि सलमान खान बेहद हैंडसम लग रहे हैं। एक और यूजर ने कहा कि कमबैक हो गया। इस तरह से यूजर्स ने इस पर रिएक्ट किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ