Salman Khan Old Video on Blackbuck Case: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, इन दिनों भी सलमान एक बार फिर से चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में सलमान खान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने काले हिरण के शिकार मामले पर अपना बयान दिया था। चलिए आपको बताते हैं भाईजान ने इस दौरान क्या कुछ कहा था।
सलमान खान पर काले हिरण के शिकार का आरोप
हाल ही में एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें सलमान ने अपने ऊपर लगे शिकार के आरोपों का खंडन किया था। ये मामला तब से सुर्खियों में है जब साल 1998 में सलमान खान फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उन पर और उनके बाकी को-स्टार्स पर राजस्थान के एक गांव में काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था।
इस विवाद ने सलमान को कई बार कानूनी पेचीदगियों में फंसाया है। साल 2016 में उन्हें इस मामले से बरी किया गया था, लेकिन 2018 में फिर से दोषी ठहराया गया। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस केस ने सलमान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनके गिरोह के साथ भी मुश्किल में डाल दिया, जो काले हिरणों को पवित्र मानते हैं।
सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
इसी बीच अब सलमान खान का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सलमान ने इस पूरे मामले पर बात की थी। साल 2008 में ‘इंडिया टुडे’ को दिए गए एक इंटरव्यू में सलमान ने कहा था कि उन्होंने काले हिरण को नहीं मारा। सलमान ने कहा था कि मैंने काले हिरण पर गोली नहीं चलाई थी। उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि अगर उन्हें पता होता कि ये प्रजाति संकट में है, तो वो ऐसा कभी होने नहीं देते। जब पत्रकार ने पूछा कि क्या वो इस मामले में अकेले दोषी हैं, तो सलमान ने कहा, ‘इसका कोई मतलब नहीं।’
I wasn’t the one who shot the blackbuck says Salman (2008)
byu/Icy-One-5297 inBollyBlindsNGossipविज्ञापन
वीडियो में सलमान का ये भी कहना था कि जेल में उनका समय बहुत मजेदार था, जिससे उनके फैंस और भी ज्यादा कंफ्यूज हो गए। कई नेटिजन्स ने इस पर अपनी-अपनी राय दी थी और कई लोगों ने सलमान को निर्दोष मानने वाले तर्क भी दिए।
सलमान करेंगे ‘सिकंदर’ की शूटिंग पूरी
काम की बात करें तो सलमान फिलहाल ‘बिग बॉस 18’ को होस्ट कर रहे हैं, इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में भी अपने चुलबुल पांडे के किरदार में एक कैमियो करते हुए नजर आएंगे। अब सलमान की अगली फिल्म ‘सिकंदर’ है, जिसका निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस कर रहे हैं। तमाम सुरक्षा के खतरों के बीच सलमान इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी करेंगे।
यह भी पढ़ें: धमकियां नहीं! Salman Khan को इस चीज से डर, पिता Salim Khan के ‘कॉकरोच नहीं मारा’ वाले बयान के बाद याद आया किस्सा
संबंधित खबरें
20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान
18 mins agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मां हुईं परेशान, जैकी श्रॉफ ने दिया अपडेट
1 hr agoटाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सदमे में सेलेब्स! सुरक्षा पर उठाए सवाल
2 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
2 hrs ago45 मिनट तक हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ का किया था इंतजार, कैसे बची जान?
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 संदिग्ध आरोपी राजस्थान से अरेस्ट
4 hrs agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से राकेश रोशन तक, अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आए ये सितारे
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद कहां गए हमलावर? CCTV में दिखे 2 संदिग्ध
6 hrs agoचेहरे पर टेंशन, बिखरे बाल... फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ से मिलीं दिशा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines