Sooraj Barjatya, Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जो फैंस को पसंद आया। अब लोगों को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। सलमान खान हो और उनकी फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज ना दिखे, ऐसा कैसे हो सकता है। जी हां, सलमान के लिए अक्सर ही क्रेज देखने को मिलता है। अब अगर सलमान के किरदार ‘प्रेम’ की बात करें, तो भाईजान का ये रोल बेहद फेमस है और लोगों को खूब पसंद भी आया है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सलमान खान ‘प्रेम’ के रोल में नजर नहीं आएंगे। आइए जानते हैं पूरा मामला…
सूरज बड़जात्या ने किया खुलासा
दरअसल, डीएनए इंडिया के साथ हाल ही में बात करते हुए खुद सूरज बड़जात्या ने इस बात का खुलासा किया है उन्होंने नया ‘प्रेम’ खोज लिया है। नए ‘प्रेम’ का सीधा मतलब है कि अब उनकी फिल्म में सलमान खान बतौर ‘प्रेम’ नजर नहीं आएंगे। इस दौरान सूरज ने बताया कि नई पीढ़ी के लिए नया प्रेम होगा। साथ ही फिल्ममेकर ने बताया कि मार्च महीने में वो एक बड़ा ऐलान भी करने वाले हैं, जो उनकी अगली फिल्म से जुड़ा हुआ है। हालांकि, अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।
सूरज को मिला नया ‘प्रेम’
सूरज ने बताया कि उन्हें नया ‘प्रेम’ मिल गया है। इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे सलमान खान के साथ काम करने पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सलमान भाई के साथ मैं (फिल्म) बना रहा हूं, लेकिन इसमें थोड़ा और समय लगेगा। सूरज ने बताया कि अब मुझे उनकी उम्र के हिसाब से लिखना होगा। सूरज का कहना है कि सलमान खान को अब वापस ‘प्रेम’ के किरदार में लाना उनके लिए चुनौती हो सकता है।
क्यों सलमान खान को किया रिप्लेस?
सूरज का कहना है कि सलमान खान एक्शन तो कर लेंगे, लेकिन पारिवारिक (ड्रामा) में आना और फिर मस्ती, आनंद के साथ जो प्रेम होता है, उसे अब उस उम्र में लाना चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि मैं सही तार को छूना चाहता हूं, तो थोड़ा टाइम लगेगा।
चार ही फिल्में सलमान खान के बिना
बता दें कि सलमान खान के बिना सूरज ने सिर्फ चार ही फिल्मों का निर्देशन किया है, जिसमें फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ और ‘विवाह’ है। इन दोनों में ‘विवाह’ ने बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस हासिल की थी। इसके अलावा ‘एक विवाह… ऐसा भी’ और ‘ऊंचाई’ में भी सलमान खान नहीं थे।
यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant को Dodi Khan ने दी डायमंड रिंग, प्यार या दोस्ती… सामने आया दोनों का रिश्ता
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines