हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Salman Khan को पड़े एक के बाद एक कई जोरदार तमाचे, आखिर किसने उठाया Tiger पर हाथ?

Salman Khan: सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान अपनी भतीजी के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके भाई सोहेल भी वीडियो में नजर आ रहे हैं। तीनों ही वीडियो में खूब मस्ती कर रहे हैं।

विज्ञापन
Salman Khan, image credit- Google

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों खूब चर्चा में हैं। जबसे ‘टाइगर’ के घर पर फायरिंग हुई है, तबसे ही सलमान सुर्खियों में बने हुए हैं। अब भई सलमान के घर पर फायरिंग हो और फैंस को उनकी चिंता ना हो, ऐसा तो नहीं हो सकता। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान को कई जोरदार तमाचे पड़ रहे हैं।

भतीजी आयत के साथ नजर आ रहे सलमान

दरअसल, हाल ही में जूम टीवी ने सलमान खान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान के साथ उनके भाई सोहेल और भतीजी आयत भी नजर आ रहे हैं। तीनों एक साथ बेहद खुश दिख रहे हैं और मस्ती के मूड में हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सोहेल खान ने आयत को अपनी गोद में ले रखा है और सलमान उनके साथ मस्ती कर रहे हैं।

थ्रोबैक वीडियो

इस दौरान पहले सलमान आयत से मस्ती करते हैं और फिर आयत मस्ती के मूड में सलमान को कई जोरदार थप्पड़ मारती है। इस दौरान सलमान भी आयत को खुश करने के लिए ऐसे एक्टिंग करते हैं, जैसे उन्हें थप्पड़ बहुत तेज लग रहे हैं। साथ ही सोहेल भी मस्ती करते नजर आते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया कि सलमान खान और उनकी भतीजी आयत का दिल छू लेने वाला रिश्ता, थ्रोबैक वीडियो। जी हां, ये वीडियो पुराना है, लेकिन हर किसी का दिल जीत रहा है।

विज्ञापन

यूजर्स ने की तारीफ

यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्यूट फैमिली। दूसरे ने लिखा कि जमकर मस्ती हो रही है। एक और ने लिखा कि तीनों साथ में खूब खुश हैं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- खुद छोड़ा या निकाला गया? 8 साल बाद सामने आई Hina Khan के ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ छोड़ने की वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola