Salman Khan New Post: एक डायलॉग है, ‘मुझ पर एक अहसान करना कि मुझ पर कोई अहसान ना करना’। 2011 में आई सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड का यह डायलॉग इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में है। वजह है यह है कि इसे दोहराते हुए ‘भाईजान’ ने अपने किसी अज़ीज को जिंदगी जीने की नसीहत दी है। सोशल मीडिया पर डाली गई इस पोस्ट में एक मोहक तस्वीर के साथ सलमान खान ने बहुत कुछ लिखा है और इसके बाद इस पर उनके दोस्तों और फैन्स की तरफ से कमेंट सेक्शन में रिएक्शन्स की बाढ़ सी आ गई है।
दरअसल, सलमान खान ने यह प्यारी सी पोस्ट अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री (अपनी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री की बेटी) के लिए की है। 16 सितंबर को अलीजेह अग्निहोत्री के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है। इसमें सलमान खान ने गोद में भांजी को उठाया हुआ है। दोनों एक-दूसरे को मासूमियत के साथ देख रहे हैं। यह फोटो शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा है, ‘मामू पर एक अहसान करो। जो भी करना दिल और मेहनत से करना! हमेशा याद रखो, लाइफ में सीधा जाओ और दाएं मुड़ जाओ। सिर्फ खुद से ही कम्पीट करो। फिट होने के चक्कर में एक जैसी मत हो जाना और अलग होने के चक्कर में सबसे अलग मत हो जाना। और सबसे जरूरी बात, एक बार जो तुमने कमिटमेंट कर दी तो फिर मामू की भी नहीं सुनना’।
<
>
किस-किसने किए कमेंट्स
अब इस खूबसूरत एडवाइस पर सलमान खान के फैन्स और फ्रेंड्स ने एक से बढ़कर एक कमेंट्स किए हैं। खुद अलीजेह ने भी रिस्पॉन्ड किया। उन्होंने लिखा है, ‘थैंक यू मामू।’ अब्दु रोजिक ने कहा, ‘बहुत क्यूट माशाल्लाह।’ संगीता बिजलानी ने लिखा है, ‘बहुत प्यारे शब्द।’ वहीं, फलक नाज, प्रियंका चाहर चौधरी, ताहिर शब्बीर ने भी अपने-अपने अंदाज में इसकी सराहना की है।
ये है सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री का कॅरियर
इसी साल सौमेंद्र पाधी की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री पूरी तरह तैयार हैं। 2019 में एक इंटरव्यू के दौरान दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान ने अलीजेह के बारे में बताया था कि सलमान की भांजी उनसे डांस की ट्रेनिंग ले रही हैं और जल्द ही एक्ट्रेस बनेंगी। इसके बाद एक्ट्रेस अलीजेह अग्निहोत्री ने 2022 में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी, जो जल्द ही स्क्रीन पर आने वाली है।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
14 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines